Advertisment

क्या महिलाएं Menopause के दौरान हो सकती हैं प्रेग्नेंट?

हैल्थ: कोई भी महिला अपने फर्टिलिटी पीरियड के समय आसानी से गर्भवती हो सकती है, लेकिन वहीं उनके जीवन में एक ऐसा पड़ाव आता है जब महिलाओं को गर्भवती होने की संभावना धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
Essential tips for womens health after menopause

(Credit Image- File Image)

Pregnancy During Menopause: मेनोपॉज एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, जो महिलाओं के जीवन में एक महत्वपूर्ण संकेत देता है। कोई भी महिला अपने फर्टिलिटी पीरियड के समय आसानी से गर्भवती हो सकती है, लेकिन वहीं उनके जीवन में एक ऐसा पड़ाव आता है जब महिलाओं को गर्भवती होने की संभावना धीरे-धीरे कम होने लगती है। जब कोई महिला 40 की हो जाती है, तब उनमें पेरिमेनोपॉज के लक्षण दिखने शुरू होने लगते हैं और कुछ समय बाद वह मेनोपॉज की स्थिति में प्रवेश कर जाती है। मेनोपॉज महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हार्मोंस में होने वाली एक प्राकृतिक गिरावट है। 

Advertisment

क्या है मेनोपॉज?

मेनोपॉज वह स्थिति है, जब महिलाओं में प्रजनन क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इस दौरान महिलाओं के अंडाशय हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का उत्पादन करना बंद कर देती हैं। जिससे महिलाओं में गर्भधारण करने की उम्मीदें कम हो जाती हैं। इस दौरान महिलाओं को सबसे पहले अपने मासिक धर्म में परिवर्तन अनुभव होता है, जैसे हल्का रक्तस्राव  हो या अनियमित मासिक धर्म।

मेनोपॉज के दौरान क्या हो सकती है महिलाएं प्रेग्नेंट?

Advertisment

इस दौरान हर महिला के मन में यह सवाल आना आम बात है कि क्या वह मेनोपॉज के दौरान प्रेग्नेंट हो सकती है? आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि मेनोपॉज के दौरान महिलाएं प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर पाती है, लेकिन कई ऐसे तरीके हैं जिससे अब थोड़ी बहुत संभावना दिखने लगी है।

मेनोपॉज के दो चरण होते हैं। जिसमें पहला स्टेज पेरिमेनोपॉज का होता है। इस दौरान पीरियड्स में अनियमितता देखी जाती है लेकिन फिर भी ओवरी मेच्योर और हेल्दी एग्स रिलीज करने में समर्थ होती है। अगर यह एग्स मेच्योर हेल्दी स्पर्म के साथ फर्टिलाइज हो जाती है, तब आप गर्भधारण कर सकती है। ओव्यूलेशन के लक्षणों को देखते हुए अगर आप और आपके पार्टनर ओव्यूलेशन के समय या उससे पहले सेक्सुअल इंटरकोर्स करते हैं, तो प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ती है। इस दौरान अगर आप संतुलित और पौष्टिक आहार लेंगे तो नेचुरली रूप से कंसीव करने की भी उम्मीद बढ़ जाती है। यदि आपको प्राकृतिक रूप से कंसीव करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो तब आप आईवीएफ की मदद ले सकते हैं, जो कि इस दौरान मां बनने के लिए सबसे लाभदायक प्रक्रिया मानी जाती है।

मेनोपॉज के बाद गर्भधारण करने की चांसेस ना के बराबर रहती है, क्योंकि इस वक़्त पीरियड्स इरेगुलर हो जाते हैं। प्रेग्नेंट होने के लिए मेनोपॉज के बाद आईवीएफ और ART तकनीक के सहारे महिलाओं के मासिक धर्म को शुरू किया जाता है। इस दौरान हार्मोन की गोलियां 2 से 3 महीने तक दी जाती है ताकि पीरियड्स को वापस लाया जा सकें और यदि आप अपने स्वयं के एग फ्रिज की हुई है तो उसका इस्तेमाल कर आप प्रेग्नेंट होने की संभावना को बढ़ा सकती है।

Advertisment

ध्यान रहें कि यदि आप मेनोपॉज से गुजर रही है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप मां नहीं बन सकती। इस परेशानी से निकलने के लिए सबसे पहले आप किसी सही चिकित्सक से बात कर अपनी रिप्रोडक्टिव क्षमता की जांच ज़रुर करवाएं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

पेरीमेनोपॉज़ Menopause Effects Menopause symptoms मेनोपॉज
Advertisment