Advertisment

Red Eyes: आम समस्या नहीं है आंखों का लाल होना

ब्लॉग | हैल्थ: आंखों (Eyes) की बीमारियों में आंखों का लाल होना आंखों की गंभीर समस्या है। समय रहते इसका उपचार जरूरी है। ये कोई गंभीर संक्रमण का भी संकेत हो सकता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
आंखों का लाल होना

आंखों के लाल होने पर दिखाएं डॉक्टर को

Red Eyes: अक्सर हम आंखों (Eyes) के स्वास्थ्य को अनदेखा कर जाते हैं। आंखें जो हमारे लिए बहुत जरूरी हैं, उन्हें ही हम किनारा कर जाते हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह ही आंखों का स्वास्थ्य हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। छोटी-सी बात आगे चलकर आंखों को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। 

Advertisment

आंखों (Eyes) की बीमारियों में वैसे तो बहुत-सी परेशानियां आती हैं लेकिन एक आंखों की परेशानी है : आंखों की लाली। आंखों की लाली यानि आंखों में हल्का या गहरा लाल रंग-सा होना। आंखों की लाली में आंखें लाल हो जाती हैं। कई बार हमें पता भी नहीं चलता कि हमारी आंख को कोई दिक्कत है लेकिन सामने वाला बताता है कि आंख लाल हो रही है। तब हम ध्यान देते हैं।

आंखों की देखभाल

आंखें लाल क्यों हो जाती हैं 

Advertisment

आंखों (Eyes) के लाल होने के पीछे कोई एक कारण नहींं। आंखें बहुत कारणों से लाल हो सकती हैं। आइए जानें आंखों के लाल होने के कारणों को :-

  • आंखों में इंफेक्शन : आंखों में इंफेक्शन आंख लाल होने का प्रमुख कारण है। कई बार कंजक्टीवाइटिस के चलते आंख लाल हो जाती है। ये बीमारी आंखों के रोगों में आती है। ये संपर्क के दौरान दूसरों को भी फैल सकती है। 
  • ज्यादा कंप्यूटर या डिजिटल डिवाइस का प्रयोग : बहुत ज्यादा डिजिटल डिवाइसिस में बैठने से भी आंखों में लाली हो जाती है। कंप्यूटर या मोबाइल फोन का प्रयोग आंखों को लाल कर सकता है। ऐसा इसलिए कि आंखों में दवाब पड़ने के चलते आंखें लाल हो जाती हैं।
  • रात को जागना : रात को जागने या नींद पूरी न होने से आंखों में लाली आ जाती है। आंखों का लाल होना आंखों में ज्यादा दवाब पड़ना है। दिनभर काम करना और रात में भी आंखों को आराम न देने से आंखों के लाल होने जैसी समस्या पैदा हो जाती है। 
  • पॉल्यूशन में होना : एयर पॉल्यूशन के संपर्क में आने से भी आंखें लाल हो जाती है। दरअसल एयर पॉल्यूशन के चलते एयर में धूल और अन्य रसायनों के कण होते हैं। इससे जब एयर या हवा आंखों के संपर्क में आती है, आंखों की समस्या पैदा हो जाती है। 
  • आंखों की कमजोरी : आंखों में पोषक तत्वों की कमी आंखों को कमजोर कर देती है। इससे आंखों का नंबर बढ़ना शुरू हो जाता है। आंखों में ज्यादा जोर पड़ने से आंखों में लाली आ जाती है। इसलिए जरूरी है पोषक तत्वों की कमी शरीर में न होने दें। 
  • आंखों से खिलवाड़ : बार-बार आंखों को छूने से, खुजलाने से या आंख में कुछ डालने से भी आंखें लाल हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है आंखों से खिलवाड़ न करें। किसी आईड्राप को डालने से पहले भी डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें। 

इस तरह आंखों के स्वास्थ्य को अनदेखा कर देने से आगे जाकर आंखों की बड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है आंखों के लाल होती ही तुरंत उपचार करें या डॉक्टर को दिखाएं। आंखों का लाल होना किसी गहरे संक्रमण का भी संकेत हो सकता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

eyes आंखों आंखों में लाली आंखों का लाल होना
Advertisment