Advertisment

Reasons for Blurry Vision: अचानक धुंधला दिखने के कारण

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
blurry vision

आँखे हमारे शरीर का बहुत नाजुक और महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन आजकल आँखो से संबंधित समस्याओं में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों की नजर कमजोर होती जा रही है और उन्हें धुंधला दिखने की समस्या हो रही है। जिस कारण लोगों को चश्मा लगवाना पड़ता है। लेकिन चश्मा लगाना धुंधलेपन की समस्या को

Advertisment

पूर्ण रूप से खत्म नहीं करता है। धुंधलेपन की समस्या को नजरअंदाज नही करना चाहिए। क्योंकि इस कारण आगे चलकर आपको आंखो से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। आंखो में अचानक धुंधलेपन की समस्या कई कारणों से हो सकती है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में।

आंखों में धुंधलापन आने पर दिखते है ये लक्षण

आँखो में धुंधलेपन की समस्या आने पर आपको निम्नलिखित लक्षण दिखाई देते हैं।

Advertisment

• धुंधलेपन में आपकी आंखे लाल हो जाती हैं और काफी दर्द महसूस होता है। साथ ही आपको सिरदर्द भी महसूस हो सकता है।

• आंखो से लगातार पानी आना या आंखो में सूखेपन की समस्या होती है।

• कम दिखने लगता है और आंखो में खुजली होती है।

Advertisment

• फोटोफोबिया हो जाता है और आंखो की पुतली सफेद हो जाती है।

• बोलने में थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है और माइग्रेन की समस्या होती है।

धुंधलापन होने के कारण - 

Advertisment

1. डायबिटीज

डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त लोगों को धुंधलेपन की समस्या अक्सर होती है। डायबिटीज में हाई ब्लड शूगर के कारण आँखों के रेटिना में छोटी रक्त वाहिकाओं को काफी नुकसान पहुंचता है। जिसके कारण आँखों पर प्रभाव पड़ता है। आंखो में सूजन और धुंधलेपन की समस्या होती है।

2. आई इन्फेक्शन

Advertisment

अगर आपको आँखों में कोई इन्फेक्शन की समस्या है तो आपको आँखों में धुंधलेपन की समस्या भी हो सकती है। आँखों में इन्फेक्शन कॉर्निया को नुकसान पहुंचाता है।अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैहै तो बभी आपको इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है।

3. हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को आँखों में धुंधलापन होकता है और उनकी आँखें काफी कमजोर हो जाती है और आँखों से संबंधित कुछ अन्य तकलीफ़े भी हो जाती है।

Advertisment

4. माइग्रेन

माइग्रेन में आपको गंभीर सर दर्द होता है और इसका आपकी आँखों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। माइग्रेन के कारण आँखों के सामने धब्बे या लाइन नजर आने लगती है और आँखों की रौशनी कम हो जाती है|

5. आँखों में खिंचाव होना

स्क्रीन का ज्यादा प्रयोग करने से आँखों पर बहुत जोर पड़ता है और खिंचाव महसूस होता है। किसी भी चीज़ को लम्बे समय तक देखने से और कम लाइट में पढ़ने से भी आँखों में खिंचाव होता है। इससे आँखो में धुंधलापन होता है।

Healthy Eyes Reasons for Blurry Vision
Advertisment