Advertisment

Ice Apples : गर्मियों में आइस सेब का सेवन क्यों करना चाहिए

ब्लॉग | हैल्थ : आइस एप्पल को ताड़गोला के नाम से भी जाने जाते है। इसे लोग गरमियों में ज्यादा खाते हैं। इसके सेवन से पूरे शरीर में ठंडक पहुचती है और साथ ही वेट लॉस करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
16 May 2023
Ice Apples : गर्मियों में आइस सेब का सेवन क्यों करना चाहिए

Ice Apples (Image Credit : TOI)

Ice Apples: आइस एप्पल ताड़गोला के नाम से भी जाने जाते है। इसे लोग गरमियों में ज्यादा खाते हैं। इसके सेवन से पूरे शरीर में ठंडक पहुचती है और साथ ही वेट लॉस करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह फ्रूट्स के कई सारे नाम है और इसे हर अलग अलग जगह पे दूसरे नाम से बोले जाते हैं। यह फल शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। अधिक्तर लोग इसे खाना बेहद पसंद करते हैं, यह दिखने में सफेद रंग के होते हैं और इसमें पानी भरपुर होता है। आइए जानते हैं गर्मियों में आइस एप्पल के सेवन करने के क्या करण होते है।

Advertisment

आइस एप्पल को गर्मियों में खाने के फायदे 

1. एनर्जी बूस्ट करते हैं

आइस एप्पल में प्राकृतिक शुगर होती है जो एनर्जी के स्तर को बढ़ाने और आपके शरीर को पूरे दिन बूस्ट रखने में मदद कर सकती है। इसलिए आप इसका सेवन गरमियों में कर सकते हैं।

Advertisment

2. त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद है 

इसमें उच्च एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है जो आपके त्वचा को नुकसान होने से बचाते हैं। अगर आप आइस एप्पल का सेवन करते हैं तो आपके स्किन ग्लो भी करेंगे, यह फल बहुत फायदेमंद होते हैं गरमियों में त्वचा के लिए।

3. विटामिन और खनिजों से भरपूर 

Advertisment

आइस एप्पल कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे विटामिन और खनिजों से भरपूर होते है, जो स्वस्थ हड्डियों, दांतों और रक्त को बनाए रखने में मदद करते हैं। आप भी इसके सेवन अपने हड्डी को मजबूत बनाने के लिए कर सकते हैं।

4. शरीर के तापमान को कम करते हैं 

इतनी गर्मी में आप कहीं बहार जाते हो तो अपके शरीर का तापमान बहुत हाई हो जाता है, तो उसे कम करने के लिए आप आइस एप्पल का सेवन कर सकते हैं। और इस में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने में मदद करती है।

Advertisment

5. इसमें कैलोरी कम होती है 

आइस एप्पल में लो कैलोरी होती है, जो आपके स्वस्थ वजन को मेंटेन करने में मदद करते हैं। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment