Snake Gourd: ककड़ी खाने से शरीर में नहीं रहती पानी की कमी

ब्लॉग | हैल्थ: गर्मियों में आने वाली ककड़ी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इन तत्वों में आयोडीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन्स जैसे तत्व पाए जाते हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
ककड़ी

ककड़ी के हैं बहुत से फायदे

Snake Gourd: गर्मियां शुरू होती ही ककड़ी मार्केट में आनी शुरू हो जाती है। ककड़ी गर्मियों का एक अहम् खाद्य पदार्थ है। इसको खाने से शरीर में बहुत से मानसिक और शारीरिक फायदे पहुंचते हैं। ककड़ी स्वाद में अच्छी होती है। देखने में हल्की हरी ककड़ी खीरे की प्रजाति में आती है। गर्मियों में ककड़ी का सेवन नमक और मिर्च लगाकर या सादा किया जाता है। इसे सलाद के रूप में भी लिया जाता है। 

Advertisment

गर्मियों में आने वाली ककड़ी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इन तत्वों में आयोडीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर में अलग ही फर्क देखा जा सकता है। ककड़ी खाने से शरीर में ठंडक भी रहती है।

ककड़ी खाने के फायदे क्या हैं

ककड़ी खाने से शरीर को निम्नलिखित फायदे पहुंचते हैं :-

वजन नहीं बढ़ता 

रोजाना ककड़ी को लेने से ऐसा महसूस होता है जैसे पेट भर गया है। इससे शरीर में अनावश्यक खाना जाने से बचता है। पेट भरा महसूस होने के चलते हम और भोजन करने से बचते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही ककड़ी से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है जिससे मोटापा नहीं होता। इससे वजन संबंधी समस्या दूर होती है।

पानी की कमी दूर करे 

जैसे खीरा वैसे ही ककड़ी को खाने से भी शरीर में पानी की कमी दूर होती है। गर्मियों में डिहाइड्रेट महसूस होने पर ककड़ी को खाने से शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है। इससे पेट भी भरा महसूस होता है। 

हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर 

Advertisment

ककड़ी को खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है। खून की कमी नहीं होती। कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण में रहने से हृदय का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद 

ककड़ी को खाने से त्वचा में निखार आता है। गर्मियों में होने वाली घमौरियां ककड़ी को खाने से दूर होती हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिंस शरीर की त्वचा को बेहतर रखते हैं। रोजाना ककड़ी सलाद में लेने से शरीर की त्वाचा में खुश्की जैसी समस्या नहीं होती। 

पाचन के लिए बेहतर 

ककड़ी में पाचन तंत्र को सही रखने की बेहतरीन शक्ति होती है। इसको खाने से पेट संबंधित समस्याएं नहीं होतीं। ककड़ी को खाने से आंतों में समस्या, पेट में जलन, पेट में कब्ज, एसीडिटी और अन्य परेशानियां नहीं होतीं। आंतों में बॉउल मूवमेंट सही रहता है। 

Advertisment

इस तरह ककड़ी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद है। ककड़ी को खाने से शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। शरीर में कमजोरी नहीं होती और पानी के लिए ककड़ी एक अच्छा स्त्रोत है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

खीरे पानी ककड़ी Snake Gourd