Women Mental Health: महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण और इससे बचने के उपाय

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में महिलाएं कई भूमिकाएं निभा रही हैं जैसे मां, पत्नी, बेटी, प्रोफेशनल, गृहिणी। आइए जानें डिप्रेशन के लक्षण और इससे बचाव के उपाय।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Symptoms Of Depression In Women And Ways To Prevent It

Photograph: (Pinterest)

Symptoms Of Depression In Women And Ways To Prevent It: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में महिलाएं कई भूमिकाएं निभा रही हैं जैसे मां, पत्नी, बेटी, प्रोफेशनल, गृहिणी। इन सभी जिम्मेदारियों को संतुलित करने की कोशिश में वे शारीरिक और मानसिक थकान का शिकार हो जाती हैं। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में डिप्रेशन सबसे आम और गंभीर समस्या है, जो महिलाओं को पुरुषों की तुलना में दो गुना अधिक प्रभावित करती है। हार्मोनल बदलाव, सामाजिक दबाव, आर्थिक चुनौतियाँ और भावनात्मक तनाव इसकी प्रमुख वजहें हैं। लेकिन यदि समय रहते इसके लक्षणों को पहचाना जाए और सही उपाय अपनाया जाएं, तो इससे बचाव पूरी तरह से संभव है। आइए जानें डिप्रेशन के लक्षण और इससे बचाव के उपाय।

Advertisment

महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण और  इससे बचने के उपाय

1. महिलाओं में डिप्रेशन के सामान्य लक्षण

1. लगातार उदासी या खालीपन महसूस करना

Advertisment

बिना किसी कारण के हर समय आपको खालीपन महसूस होना और लगातार उदास रहना।

2. नींद में बदलाव होना

कभी-कभी बहुत ज्यादा नींद आना या कभी बिल्कुल भी नींद न आना।

Advertisment

3. थकान और ऊर्जा की कमी होना

शरीर में उर्जा की कमी होना जैसे कोई छोटा सा काम करने में भी थकान महसूस होना।

4. रुचियों में कमी होना

Advertisment

किसी भी चीज़ों में जो पहले आनंद आता था अब उन कामों को करने में मन न लगना।

5. आत्मग्लानि महसूस करना

हमेशा नकारात्मकता महसूस करना, खुद को असफल मानना, आत्मविश्वास में कमी आना।

Advertisment

6. भूख में बदलाव होना

कभी-कभी बहुत भूख लगना जिससे अत्यधिक खाना खाना या बिल्कुल भी भूख न खाना।

7. एकाग्रता में कमी आना

Advertisment

किसी भी तरह के निर्णय लेने में कठिनाई या ध्यान केंद्रित न कर पाना।

8. मन में आत्महत्या के विचार आना

गंभीर मामलों में व्यक्ति खुद को नुकसान पहुंचाने की सोचने लगता है। कभी-कभी मन में आत्महत्या जैसे ख्याल आना।

Advertisment

2. डिप्रेशन से बचने और इससे बाहर निकलने के उपाय

1. अपनों से खुलकर बात करें

अपने करीबी लोगों या किसी थैरेपिस्ट से खुलकर बातों को कहें उनसे अपने मन की सभी भावनाएं साझा करें।

2. नियमित व्यायाम और योग करें

रोजाना एक्सरसाइज करें क्योंकि शारीरिक गतिविधियां तनाव को कम करने में मदद करती हैं और मूड को बेहतर भी बनाती हैं।

3. नींद और खानपान का रखें ध्यान

अपनी नींद पूरी करें और संतुलित भोजन ले क्योंकि रोजाना सात-आठ घंटे की नींद और पौष्टिक आहार डिप्रेशन से बचाव करने में आपकी मदद करते हैं।

4. मनपसंद एक्टिविटी में हिस्सा लें

अपने पसंद की एक्टिविटी करें पढ़ना, म्यूजिक, डांस, क्राफ्ट जैसी हॉबीज़ को दिनचर्या में शामिल करें।

5. डिजिटल डिटॉक्स को अपनाएं

सोशल मीडिया जैसी तकनीक से दूरी बनाना बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपको नकारात्मकता से दूरी बनाने में मदद मिलती है।

6. डाक्टर से मदद लेने से न डरें

इस समय डिप्रेशन के किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें। किसी साइकोलॉजिस्ट या साइकेट्रिस्ट की सलाह जरूर लें और ज़रूरत पड़ने पर थेरेपी या दवा का सहारा लें।

Symptoms Of Depression In Women prevent