Workout & Libido: क्या एक्सरसाइज से बढ़ती है सेक्स ड्राइव? जानिए कैसे

Workout & Libido: जहां एक ओर हमारे जीवनशैली के कई पहलू सेक्स ड्राइव को प्रभावित करते हैं, वहीं नियमित व्यायाम भी इस पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। उनका सेक्स जीवन बेहतर होता है और उनका लिबिडो (यौन इच्छा) बढ़ता है।

author-image
Tamnna Vats
New Update
Low Sex Drive (Thyrocare Pakages)

Workout & Libido: जहां एक ओर हमारे जीवनशैली के कई पहलू सेक्स ड्राइव को प्रभावित करते हैं, वहीं नियमित व्यायाम भी इस पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। सेक्स ड्राइव यानी लिबिडो, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से गहरे तौर पर जुड़ा हुआ है। कई शोधों में यह पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, उनका सेक्स जीवन बेहतर होता है और उनका लिबिडो (यौन इच्छा) बढ़ता है। 

क्या एक्सरसाइज से बढ़ती है सेक्स ड्राइव? जानिए कैसे 

1. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

Advertisment

सबसे पहले, एक्सरसाइज का असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर होता है। शारीरिक रूप से फिट और तंदुरुस्त व्यक्ति मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। जब हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तो शरीर में एंडोर्फिन (हैप्पी हार्मोन) का स्तर बढ़ता है। ये हार्मोन हमारे मूड को बेहतर बनाते हैं, तनाव और चिंता को कम करते हैं, और शारीरिक इच्छाओं को भी बढ़ाते हैं। अगर हम तनावग्रस्त या चिंतित होते हैं, तो हमारे मन में सेक्स के प्रति कोई इच्छा नहीं होती, लेकिन जब हमारा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, तो लिबिडो भी स्वाभाविक रूप से बढ़ता है।

2. रक्त संचार और हार्मोनल संतुलन में सुधार

व्यायाम करने से रक्त संचार में सुधार होता है, जो सेक्स ड्राइव के लिए महत्वपूर्ण है। जब रक्त का संचार शरीर के विभिन्न अंगों तक ठीक से होता है, तो सभी अंगों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है, और खासकर जननांगों में रक्त संचार बढ़ने से यौन उत्तेजना बढ़ती है। इसके साथ ही, एक्सरसाइज शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। टेस्टोस्टेरोन (पुरुषों के लिए) और एस्ट्रोजन (महिलाओं के लिए) जैसे हार्मोन की उचित मात्रा सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में सहायक होती है।

3. शरीर की छवि पर सकारात्मक प्रभाव

जब आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो आपके शरीर में बदलाव आते हैं। आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, शरीर का आकार सही बनता है और वजन नियंत्रित रहता है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि आपकी आत्म-छवि और आत्मविश्वास में सुधार आता है। जब आप अपने शरीर को अच्छे से देख पाते हैं, तो आपको अपनी शारीरिक आकर्षण को लेकर आत्म-संकोच नहीं होता, जो सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद करता है। अच्छे शरीर और आत्मविश्वास के साथ सेक्स के प्रति आकर्षण और इच्छा बढ़ती है।

4. सहनशक्ति और ऊर्जा में वृद्धि

Advertisment

शारीरिक व्यायाम से सहनशक्ति और ऊर्जा स्तर में भी वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करता है। यह सेक्सुअल एक्टिविटी के लिए जरूरी है, क्योंकि शारीरिक थकावट से सेक्स के लिए उत्साह कम हो सकता है। जब शरीर में ऊर्जा और सहनशक्ति होती है, तो आप शारीरिक रूप से ज्यादा सक्षम होते हैं और लिबिडो भी प्राकृतिक रूप से बढ़ता है।

5. तनाव और चिंता में कमी

व्यायाम के दौरान शरीर में न केवल शारीरिक ताकत बढ़ती है, बल्कि मानसिक स्थिति भी सुधरती है। नियमित व्यायाम से तनाव, चिंता और अवसाद कम होते हैं, जिससे सेक्स के लिए एक सकारात्मक मानसिक स्थिति बनती है। जब आपका मन शांत और तनावमुक्त होता है, तो सेक्स के लिए मन भी तैयार रहता है| 

LIbido Sex Drive workout हार्मोनल