Heart Health: क्या हार्ट अटैक के लक्षण पुरुष और महिलाओं में अलग होते हैं?

कई बार बहुत अधिक परिश्रम मानसिक तनाव या अचानक कोई स्थिति बनने से हर अटैक हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर कई सारे लक्षण दर्शाता है। आइये जानते हैं कि पुरुष और महिला के इन लक्षणों में क्या अंतर होता है?

author-image
Anshika Pandey
New Update
Symptoms Of Heart Attack In Men And Women

(Image Credit: Pinterest)

Symptoms Of Heart Attack In Men And Women: बीपी फ्लकचुएशन शुगर में तर या चढ़ा हार्ट ब्लॉकेज और बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक की संभावना बहुत अधिक होती है। जिन लोगों को हार्ट से रिलेटेड बीमारियां हो चुकी होती हैं उन्हें हार्ट अटैक का खतरा काफी अधिक होता है। कई बार बहुत अधिक परिश्रम मानसिक तनाव या अचानक कोई स्थिति बनने से हर अटैक हो सकता है। 
क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर कई सारे लक्षण दर्शाता है। जिससे कि यह पता लगाया जा सकता है कि हमारे हार्ट को कोई तकलीफ है। यह लक्षण काफी कॉमन होते हैं जिन्हें समझ पाना बहुत मुश्किल होता है पर कई बार या सोच लिया जाता है कि पुरुष और महिला में यह लक्षण एक समान होते हैं। जबकि पुरुष में कुछ ही लक्षण दिखते हैं और महिलाओं में पुरुष के मामले में ज्यादा लक्षण दिखाई देते हैं। यह लक्षण इतनी नॉर्मल होते हैं कि इन्हें केवल थकावट और मेंस्ट्रुअल प्रॉब्लम से रिलेट कर लिया जाता है। आइये जानते हैं कि पुरुष और महिला के इन लक्षणों में क्या अंतर होता है?

 हार्ट अटैक के लक्षण पुरुष और महिलाओं में अलग होते हैं?

पुरुष और महिला में कुछ मिलते जुलते लक्षण

1. चेस्ट पेन और दबाव

Advertisment

हार्ट में काफी ज्यादा दबाव होने के कारण चेस्ट पेन और धड़कन का तेज होना हार्ट अटैक में काफी कॉमन लक्षण होता है। यह लक्षण पुरुष और महिला में कॉमन होते हैं।

2. गर्दन और बैक पेन 

बहुत अधिक रक्त स्राव या नसों में अच्छे तरीके से खून न पहुंचने के कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है या बहुत तेज हो जाता है। जिससे की गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। यह बहुत कॉमन लक्षण होता है क्योंकि कई बार इसे Fatigue और अच्छे से ना सोने के कारण होने वाला दर्द समझ लिया जाता है।

3. सांस लेने में दिक्कत

हार्ट अटैक आने से कुछ देर पहले व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लग जाती है। वह बहुत खींचकर सांस लेना शुरू कर देता है। जिससे की धड़कन और बढ़ जाती है। 

4. उल्टी और मिचली

Advertisment

हार्ट अटैक आने से पहले उल्टी और मिचली का होना काफी कॉमन होता है। कई बार इसे अपच या माइग्रेन की प्रॉब्लम समझकर अनदेखा कर दिया जाता है।

5. पसीना

हार्ट अटैक के दौरान हृदय पर होने वाले दबाव के कारण शरीर से पसीना छूटने लग जाता है और बॉडी बहुत अनकंट्रोल्ड सी हो जाती है। ऐसे में ठंडी जगह पर बैठना शरीर को रिलेक्स करता है। 

महिलाओं में विशेष लक्षण

1. चेस्ट के निचले भाग या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द

महिलाओं में हार्ट अटैक के पहले अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से यानी चेस्ट के निचले भाग में काफी दर्द देखने को मिलता है। जो कि कई बार एसिडिटी के सामान भी लग सकता है। 

2. बेहोशी

Advertisment

महिलाओं की बॉडी बहुत अधिक कमजोर हो जाती है और वीकनेस के कारण बेहोश होना संभव है। यह सारे लक्षण इतने कॉमन होते हैं कि इसे कमजोरी का लक्षण मान लिया जाता है। 

3. अपच

कई बार बाहर का खाने और बहुत स्पाइसी खाने से भी अपच हो सकता है पर हार्ट अटैक के मामले में भी यह समस्या देखी जाती है। अक्सर यह समस्या लोगों के द्वारा अनदेखा कर दी जाती है।

4. थकावट

यदि आपको सुबह उठते ही थकावट महसूस हो और किसी भी काम में मन ना लगे। यदि यह चीज आपके बाकी दिनों से अलग महसूस हो रही हो तो संभलने की जरूरत है। 

5. घबराहट

Advertisment

महिलाओं में थकावट के साथ बहुत अधिक घबराहट भी देखी जाती है। कई बार हमें अचानक घबराहट महसूस होती है या भीड़-भाड़ के इलाके में भी जाने पर ऐसा महसूस किया जाता है। इस लक्षण को बहुत नॉर्मल नहीं समझना चाहिए।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Heart Attack Symptoms