Advertisment

Synovial Fluid: जानें क्या होता है साइनोवियल फ्यूड और कैसे इसे बचाएं

हैल्थ/ ब्लॉग : साइनोवियल फ्लूड हमारे शरीर में एक तरल पदार्थ है जो दो हड्डियों के बीच में पाया जाता है। ये एक तरह का गद्दा होता है जो हड्डियों का मूवमेंट आसान कर देता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
साइनोवियल फ्लूड

साइनोवियल फ्लूड एक कुशन की तरह काम करता है

Synovial Fluid: अकसर महिलाओं में जोड़ो से जुड़ी समस्याएं बहुत जल्दी पैदा हो जाती हैं और प्रभावित भी बहुत करती हैं। ऐसा मोनोपॉज के बाद ज़्यादा होता है। मोनोपॉज 44-45 उम्र के बाद महिलाओं में होता है। इस दौरान महिलाओं में साइनोवियल फ्लूड की मात्रा कम होनी शुरू हो जाती है। 

Advertisment

क्या होता है साइनोवियल फ्लूड 

ऐसा नहीं है कि साइनोवियल फ्लूड से जुड़ी समस्या पुरुषों में ही होती है, महिलाओं में नहीं। साइनोवियल फ्लूड हमारे शरीर में एक तरल पदार्थ है जो दो हड्डियों के बीच में पाया जाता है। ये एक तरह का गद्दा होता है जो हड्डियों का मूवमेंट आसान कर देता है। इस साइनोवियल फ्लूड के हड्डियों के बीच में होने से हड्डियों की रगड़ कम हो जाती है या हड्डियां रगड़ने से बच जाती हैं। सरल भाषा में इस द्रव्य को ग्रीस भी कहते हैं। पर बहुत बार साइनोवियल फ्लूड हमारे शरीर में कम हो जाता है जिससे हड्डियां बेकार होनी शुरु हो जाती हैं और स्थितियां गंभीर हो जाती हैं।

Advertisment

क्यों हो जाता है साइनोवियल फ्लूड शरीर में कम

बहुत से ऐसे कारण है जिससे हमारे शरीर में साइनोवियल फ्लूड की मात्र कम हो जाती है। आइए जानें :-

  • उम्र बढ़ना : उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में साइनोवियल फ्लूड की मात्रा भी कम होती जाती है। ऐसे में ज़रूरी है साइनोवियल फ्लूड संबंधी बीमारी के लिए उचित पोषण लेते रहें।
  • गठिया : हमारे शरीर में गठिया बहुत नुक़सान करता है। गठिया की स्थिति में ये साइनोवियल फ्लूड सूखने लग जाता है। ऐसे में गठिया बीमारी से हमेशा शरीर को बचाए रखें।
  • पानी : शरीर में पानी की कमी को कभी न होने दें। हमारे शरीर में पानी की मात्रा बहुत ज़रूरी है। साइनोवियल फ्लूड में भी पानी पाया जाता है। ऐसे में पानी की कमी इसे नुक़सान पहुंचा सकती है।
  • पौष्टिक आहार : डाइट में पौष्टिक आहार लेने से साइनोवियल फ्लूड की मात्रा बढ़ती है। हरि पत्तेदार सब्ज़ियां, ड्राई फूड्स और तरल पदार्थ लेने से साइनोवियल फ्लूड की मात्रा शरीर में बढ़ाई जा सकती है।

साइनोवियल फ्लूड में किसी भी तरह की समस्या पैदा होने पर हमारे शरीर के जोड़ों को नुक़सान पहुंचना शूरू हो जाता है। जोड़ों में दर्द, सूजन, ऐंठन और अन्य जोड़ों की समस्याएं इसी साइनोवियल फ्लूड के बिगड़ने से हो जाती हैं। किसी भी तरह की साइनोवियल फ्लूड से जुड़ी समस्या की स्थिति में सायनोवियल फ्लूड एनालिसिस की आवश्यकता पड़ती है। इसमें सायनोवियल फ्लूड का सैंपल लेकर उसे जांचा जाता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Synovial Fluid साइनोवियल फ्लूड
Advertisment