PCOD मे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने पर नज़र आते हैं ये लक्षण

PCOD (Poly Cystic Ovarian Disease) में स्ट्रेस हार्मोनल बदलावों का एक प्रमुख कारक हो सकता है। जब व्यक्ति स्ट्रेस में रहता है, तो उसके शरीर में विभिन्न हार्मोनों के स्तर में बदलाव आ सकते हैं, जो PCOD के लक्षणों को और अधिक बढ़ा सकते हैं।

author-image
Pushpa Chauhan
New Update
These symptoms are seen when stress hormones increase in PCOD

File Image

These Symptoms Are Seen When Stress Hormones Increase In PCOD: PCOD (Poly Cystic Ovarian Disease) में स्ट्रेस हार्मोनल बदलावों का एक प्रमुख कारक हो सकता है। जब व्यक्ति स्ट्रेस में रहता है, तो उसके शरीर में विभिन्न हार्मोनों के स्तर में बदलाव आ सकते हैं, जो PCOD के लक्षणों को और अधिक बढ़ा सकते हैं। यदि किसी को PCOD के लक्षण महसूस होते हैं और वह स्ट्रेस से प्रभावित हो रहे हैं, तो उन्हें स्वस्थ्य खान-पान, नियमित व्यायाम और स्ट्रेस प्रबंधन तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। स्ट्रेस के कारण हार्मोनल असंतुलन वजन बढ़ने में सहायक हो सकता है, जो PCOD के लिए एक प्रमुख चिंता का कारण हो सकता है।

PCOD मे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने पर नज़र आते हैं ये लक्षण

1. अत्यधिक थकान

Advertisment

PCOD में अत्यधिक  थकान का मुख्य कारण हो सकता है हार्मोनल असंतुलन और अन्य संबंधित समस्याएं। थकान एक आम लक्षण है जो PCOD में देखा जाता है। स्ट्रेस हार्मोन (जैसे कॉर्टिसोल) के बढ़ने से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। 

2. नींद में कठिनाई

PCOD के कारण हार्मोनल असंतुलन होता है, जो  नींद की गुणवत्ता और नींद की अवधि को प्रभावित कर सकता है। यह असंतुलन अधिक चिंता और तनाव का कारण बन सकता है, जो नींद को प्रभावित कर सकता है। नींद की कमी या नींद में कठिनाई, जैसे नींद जल्दी टूट जाना या नींद में व्यवधान, एक आम लक्षण है। PCOD में मासिक धर्म की अनियमितता हो सकती है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्तर पर अस्थिरता होती है, जो नींद को प्रभावित कर सकती है।

3. वजन बढ़ना 

PCOD में वजन बढ़ना एक सामान्य लक्षण हो सकता है। जो शारीरिक और मानसिक स्तर पर अस्थिरता होती है और अनियमित भोजन की आदतें बनाती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। खासकर पेट के आसपास वजन बढ़ना, क्योंकि कॉर्टिसोल वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

4. मूड स्विंग्स

Advertisment

PCOD में हार्मोनल असंतुलन होता है, जो मानसिक स्तिथियों पर प्रभाव डाल सकता है। अधिक हार्मोन के बदलाव स्वाभाविक रूप से मूड में उतार-चढ़ाव पैदा कर सकते हैं। मूड में तेजी से बदलाव, चिड़चिड़ापन, अवसाद और एंजाइटी की समस्याएं होती है।

5. एक्ने और त्वचा समस्याएं

PCOD के कारण मासिक धर्म की अनियमितता हो सकती है, जिससे त्वचा पर अस्थिरता आ सकती है और एक्ने का समस्या हो सकती है। चेहरे पर पिम्पल्स या  एक्ने बढ़ सकते हैं और त्वचा अधिक तैलीय हो सकती है।

6. मासिक धर्म में अनियमितता

अनियमित आहार और दिनचर्या भी मासिक धर्म को प्रभावित कर सकती हैं। PCOD में मासिक धर्म की अनियमितता एक आम समस्या होती है। मासिक धर्म चक्र में अनियमितता, देर से मासिक धर्म आना या बिलकुल न आना।

7. बालों का झड़ना

Advertisment

 असंतुलित आहार और अनियमित भोजन की आदतें भी  बालों के प्रति अस्थिरता उत्पन्न कर सकती हैं और उनके झड़ने के कारण बन सकती हैं। बालों का तेजी से झड़ना या पतला होना।

8. भूख में बदलाव

PCOD में हार्मोनल असंतुलन होता है, जो अनियमित भूख को प्रभावित कर सकता है। यह असंतुलन खाने की इच्छा में बदलाव ला सकता है, जिससे भूख में अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है।अत्यधिक भूख लगना या भूख न लगना, खाना खाने की आदतों में बदलाव आता है।

9. एकाग्रता में कमी

 ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, भूलने की समस्या और मानसिक धुंधलापन। PCOD में स्ट्रेस हार्मोन के बढ़ने के ये लक्षण गंभीर हो सकते हैं और इनके नियंत्रण के लिए समय पर चिकित्सकीय सहायता और जीवनशैली में सुधार महत्वपूर्ण है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

PCOD मे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने नज़र आते है ये लक्षण