Platelets Badhane Ke Tips: डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाएं यह 5 चीज़ें

Swati Bundela
08 Oct 2022
Platelets Badhane Ke Tips: डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाएं यह 5 चीज़ें

डेंगू के केसेस में एक बार फिर से काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देशभर में चलती बारिश के बाद से इन केसेस में और भी उछाल आया है। डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से होता है। कुछ-कुछ केसेस में यह बुखार गंभीर रूप ले लेता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है। डेंगू बुखार होने पर आपकी प्लेटलेट्स का नंबर काफी तेजी से गिरने लगता है। अगर प्लेटलेट्स का नंबर बहुत अधिक गिर जाता है उस स्थिति में डेंगू गंभीर रूप ले लेता है और इस कारण मरीज की मृत्यु तक हो सकती है। डॉक्टर भी सबसे पहले डेंगू बुखार में आपको प्लेटलेट्स के नंबर के ध्यान रखने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिनका सेवन करके आप अपनी प्लेटलेट्स का नंबर जल्दी से बढा सकते हैं।

1. पपीते का पत्ता है कारगार

पपीते के पत्ते का काढ़ा बनाकर पीने से आपके प्लेटलेट का नंबर बहुत जल्दी बढ़ सकता है। दरअसल पपीते के पत्ते में एसिटोजेनिन पाया जाता है जो डेंगू से जूझ रहे मरीज की प्लेटलेट्स का नंबर बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप चार से पांच पपीते के पत्ते लेकर उन्हें पानी में उबालकर उसका काढ़ा बना ले। उसके बाद इस काढ़े का सेवन सुबह और शाम में कर सकते हैं।

2. विटामिन-सी युक्त फ्रूट्स

विटामिन-सी आप के घटती प्लेटलेट्स का नंबर बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसीलिए अगर आपको डेंगू बुखार हुआ है तो आपको विटामिन-सी युक्त फ्रूट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप संतरा, नींबू और आंवला आदि खा सकते हैं।

3. अनार होता है फायदेमंद

डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अनार का सेवन करना चाहिए। अनार में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन होता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए अगर डेंगू के मरीज अनार का रोजाना सेवन करते हैं तो उनकी प्लेटलेट्स के नंबर जल्दी से बढ़ते हैं।

4. कीवी बढ़ाती है प्लेटलेट

डेंगू बुखार के दौरान डॉक्टर आपको कीवी खाने की सलाह देते हैं क्योंकि कीवी प्लेटलेट्स का नंबर बढाने में बहुत सहायक है। कीवी विटामिन-सी और पोटेशियम से भरपूर होता है। इसीलिए यह घटती प्लेटलेट्स का नंबर बढ़ाने में मददगार होता है साथ ही यह डेंगू के मरीज को ऊर्जा देने में भी सहायक होता है।

5. पालक

पालक में विटामिन-के और फोलेट पाया जाता है। यह घटती प्लेटलेट का नंबर बढाने में बहुत मदद करता है। इसीलिए डेंगू के मरीजों को पालक का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप पालक को सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं साथ ही इसका सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

अगला आर्टिकल