Advertisment

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग को मैनेज करने के लिए टिप्स

हैल्थ: महिलाओं को पीरियड्स में ब्लीडिंग होती है जो कि एक आम बात है और पीरियड्स के शरुआती दिनों में महिलाओं को कम ब्लीडिंग होती है फिर ज्यादा ब्लीडिंग का अनुभव होता है। आइये इस ब्लॉग में जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग से कैसे निपटें। 

author-image
Priya Singh
New Update
Periods(C.CH.E.)

Tips To Manage Heavy Bleeding During Periods (Image Credit - C.CH.E.)

Tips To Manage Heavy Bleeding During Periods: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होने लगती है। महिलाओं को पीरियड्स में ब्लीडिंग होती है जो कि एक आम बात है और पीरियड्स के शरुआती दिनों में महिलाओं को कम ब्लीडिंग होती है फिर दो तीन दिनों तक ज्यादा ब्लीडिंग का अनुभव होता है। जबकि लास्ट के दिनों में ब्लीडिंग बिलकुल कम हो जाता है। लेकिन कुछ महिलाओं में ब्लीडिंग सामान्य से ज्यादा होती है। ऐसे में उन्हें कई तरह की समस्याओं का खतरा भी रहता है। पीरियड्स के दौरान ज्यादा मात्रा में ब्लीडिंग होने से महिलाओं को ब्लड की कमी या अनीमिया या कमजोरी आदि की समस्या हो जाती है। जिससे बचने के लिए पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लड को सम्भालना बहुत जरूरी है। आइये जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग से कैसे निपटें। 

Advertisment

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग को ऐसे करें मैनेज

1. अच्छे पीरियड प्रोडक्ट्स को यूज करें 

हाई एब्जोर्शन वाले पीरियड प्रोडक्ट्स जैसे सुपर-शोषक पैड या टैम्पोन का उपयोग करें। आप मेन्स्त्रुअल कप का भी इस्तेमाल करने पर भी विचार कर सकती हैं। यह नार्मल पीरियड प्रोडक्ट्स के मुकाबले ज्यादा सेफ्टी देगा।

Advertisment

2. नियमित रूप से पैड बदलें 

लीकेज और असुविधा को रोकने के लिए अपने पीरियड प्रोडक्ट्स को नियमित रूप से बदलें। हर 4-6 घंटे या आवश्यकतानुसार चेंज करने पर ध्यान दें।

3. डबल अप करें  

Advertisment

अपने सबसे भारी दिनों में लीक के खिलाफ एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए टैम्पोन और पैड दोनों का उपयोग करने पर विचार करें।

4. आयरन से भरपूर खाना खाएं

आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, लीन मीट और बीन्स का सेवन एनीमिया को रोकने में मदद कर सकता है, जो ज्यादा ब्लीडिंग के कारण हो सकता है।

Advertisment

5. हार्मोनल जन्म नियंत्रण 

हार्मोनल जन्म नियंत्रण के कुछ प्रोडक्ट्स जैसे- जन्म नियंत्रण गोलियाँ, पैच या आईयूडी, कुछ महिलाओं के लिए ज्यादा पीरियड ब्लीडिंग को रोकने और कम करने में मदद कर सकते हैं।

6. ट्रैनेक्सैमिक एसिड 

Advertisment

यह मेडिसिन ब्लड के थक्के को बढ़ावा देकर पीरियड्स में भारी ब्लीडिंग को कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन इसे आप डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल न करें।

7. डॉक्टर से कंसल्ट करें 

अगर आपको पीरियड के समय में लगातार ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है तो आपको अपने डॉक्टर के पास जा कर इसकी जाँच करवानी चाहिए। जिससे आपको समस्या का पता चलेगा और डॉक्टर ब्लीडिंग को कम करने में आपकी मदद भी कर सकते हैं।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Periods पीरियड्स हैवी ब्लीडिंग Heavy Bleeding
Advertisment