Advertisment

Women Health: महिलाओं के शरीर में ये कमियां होना आम बात है

हैल्थ: महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कई रीजन्स की वजह से महिलाओं के शरीर में कई तरह की कमियां हो जाती हैं जो सभी महिलाओं को कभी न कभी जरुर होती हैं। आइये इस ब्लॉग में जानें महिलाओं के शरीर में कौन सी कमियां होना आम बात है।

author-image
Priya Singh
New Update
Women Health(Ultrahuman)

These Deficiencies Are Common In Women Body (Image Credit - Ultrahuman)

These Deficiencies Are Common In Women Body (Women Health): महिलाओं के शरीर में समय-समय पर कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही महिलाएं घर, परिवार और काम के चक्कर में अपने आप का ठीक प्रकार से ख्याल भी नहीं रख पाती हैं ऐसे में उनके शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ये समस्याएं उनके शरीर में अलग-अलग समय पर दिखाई देती हैं। तमाम रीजन्स की वजह से महिलाओं के शरीर में कई तरह की कमियां हो जाती हैं जो सामान्य तौर पर सभी महिलाओं को कभी न कभी जरुर होती हैं। इनका कारण सही दिनचर्या का पालन न करना, खुद की देखभाल में लापरवाही करना तो होते ही हैं साथ ही अन्य कारण भी हो सकते हैं। आइये जानते हैं महिलाओं के शरीर में कौन सी कमियां होना आम बात है।

Advertisment

महिलाओं के शरीर में ये कमियां होना आम बात हैं

1. आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया 

मासिक धर्म और ब्लड लॉस के कारण महिलाओं में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का खतरा अधिक होता है। एनीमिया के कारण थकान, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं।

Advertisment

2. कैल्शियम और विटामिन डी की कमी 

ऑस्टियोपोरोसिस कई महिलाओं के लिए समस्या का विषय है, खासकर मेनोपॉज के बाद। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है।

3. फोलेट की कमी 

Advertisment

फोलेट या फोलिक एसिड बर्थ प्रॉब्लम्स को रोकने और अनहेल्दी प्रेगनेंसी को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। डिलीवरी के समय में महिलाओं को अक्सर पर्याप्त फोलेट का सेवन सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है खासकर पहली प्रेगनेंसी के समय।

4. आयोडीन की कमी

आयोडीन थायरॉइड फ़ंक्शन के लिए महत्वपूर्ण है जो चयापचय और ओवर आल हेल्थ को प्रभावित करता है। आयोडीन की कमी थायराइड स्वास्थ्य को भी इफेक्ट कर सकती है।

Advertisment

5. मैग्नीशियम की कमी 

मैग्नीशियम तमाम फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होता है, जिसमें मसल्स और नर्व फंक्शन और हेल्दी बोन डेंसिटी को बनाए रखना शामिल होता है।

6. प्रोटीन का सेवन 

Advertisment

पर्याप्त प्रोटीन का सेवन मसल्स के रखरखाव, पइम्यून फंक्शन और ओवर आल हेल्थ के लिए जरूरी है। कुछ महिलाएं पर्याप्त प्रोटीन का सेवन नहीं कर पाती हैं, खासकर अगर वे डाईट ले रही हों तो।

7. हार्मोनल असंतुलन 

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) जैसे हार्मोनल असंतुलन, अनियमित मासिक धर्म, प्रजनन समस्याओं और अन्य सहित तमाम स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती हैं।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Women health
Advertisment