/hindi/media/media_files/2025/04/25/zPqUMJ8Hp8ukHCwFgb2v.png)
Photograph: (freepik)
To Clean Your Stomach, Eat These Things Mixed With Curd: पेट की सफाई और अच्छा पाचन तंत्र हमारे पूरे शरीर की सेहत के लिए बहुत ज़रूरी होता है। जब आपका पेट साफ नहीं होता तो उसका असर न सिर्फ शरीर पर, बल्कि मूड और एनर्जी पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आप बार-बार कब्ज, गैस या पेट भारी रहने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो घरेलू उपायों को अपनाना बेहतर ऑप्शन है। दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक है जो आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर इसमें कुछ खास चीज़ों को मिलाकर खाया जाएं, तो इसका असर और भी फायदेमंद हो जाता है। आइए जानें कि दही में क्या-क्या मिलाकर खाने से पेट साफ करने में मदद मिलती है।
पेट साफ करने के लिए दही में ये चीजें मिलाकर खाएं
1. दही और इसबगोल मिलाकर खाएं
इसबगोल फाइबर से भरपूर होता है और आंतों की सफाई करता है। यह सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। आप रात को सोने से पहले 1 कटोरी दही में 1 चम्मच इसबगोल मिलाकर खाएं। इससे सुबह आपका पेट अच्छे से साफ होता है।
2. दही और अजवाइन मिलाकर खाएं
दही में अजवाइन मिलाकर खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। आप दही में भुनी हुई अजवाइन और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर दिन में एक बार जरूर खाएं।
3. दही में काला नमक और नींबू मिलाकर खाएं
दही का ये कॉम्बिनेशन पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और पेट को हल्का रखता है। खाना खाने के बाद दही में चुटकीभर काला नमक और कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर खाएं।
4. दही में सौंफ पाउडर मिलाकर खाएं
सौंफ पाचन तंत्र को ठंडक देती है और एसिडिटी से राहत देती है। 1 कप दही में 1/2 चम्मच सौंफ पाउडर मिलाकर दिन में किसी भी समय खाएं।
5. दही और केला मिलाकर खा सकते हैं
केले में फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है और यह कब्ज जैसी समस्याओं में असरदार है। आप 1 पका हुआ केला मैश करके उसे दही में मिलाकर नाश्ते में ले सकते हैं।