Advertisment

Loofah For Skin: सावधानी से करें लूफा का त्वचा पर इस्तेमाल

ब्लॉग | हैल्थ : नहाने के लिए लूफा का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन इसका इस्तेमाल ध्यान से किया जाना चाहिए। लूफा के इस्तेमाल के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही शरीर के लिए भारी पड़ सकती है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
लूफा

नहाने के लिए सावधानी से करें लूफा का इस्तेमाल (Image Credit: IndiaMart)

Loofah For Skin: नहाने के लिए हम सभी लूफा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जाता है नहाने के लिए लूफा के इस्तेमाल से शरीर ज्यादा अच्छे से साफ होता है, शरीर में एक्सफोलिएशन संभव हो पाता है। शरीर की सफाई के लिए आज हर कोई लूफा का इस्तेमाल कर रहा है। 

Advertisment

नहाने के लिए लूफा का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन इसका इस्तेमाल ध्यान से किया जाना चाहिए। लूफा के इस्तेमाल के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही शरीर के लिए भारी पड़ सकती है। लूफा के इस्तेमाल से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि उसका प्रयोग खाली न करें। शॉवर जेल या सोप के साथ ही करें। 

लूफा को प्रयोग से पहले अच्छे से सुखा लें 

बहुत बार लोग नहाने के बाद लूफा को बाथरूम पर ही टांक देते हैं, जो गलत है। लूफा का इस्तेमाल बहुत सावाधानी से करना चाहिए। मार्केट में लूफा नेचुरल और आर्टिफीशियल दोनों तरीके के आते हैं। नहाने के बाद लूफा को अच्छे से धो लें, उसे बाहर धूप में सुखाएं और कभी भी खाली प्रयोग न करें।

Advertisment

क्या फायदे हैं लूफा के प्रयोग के 

लूफा को प्रयोग करने के बहुत से फायदे हैं। इसके प्रयोग से स्किन न केवल एक्सफोलिएट होती है बल्कि शरीर हार्मफुल बैक्टीरिया से भी मुक्त हो जाता है। लूफा का इस्तेमाल शरीर में चमक लाता है और स्किन को स्वस्थ बनाता है। ऐसा भी कहा गया है कि लूफा के इस्तेमाल से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है। 

लूफा के गलत इस्तेमाल के नुकसान

लूफा का गलत इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। सबसे पहले तो लूफा को ज्यादा समय तक न चलाएं, हर महीने बदलें। इसके साथ ही इसे खाली इस्तेमाल न करें। लूफा का खाली प्रयोग आपकी स्किन में रैशेज पैदा कर सकता है। स्किन को लाल कर सकता है और घाव भी पैदा कर सकता है। ऐसे में लूफा को ज्यादा न रगढ़ें। लगातार एक ही लूफे के इस्तेमाल से शरीर में बैक्टीरिया पनप सकते हैं और शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

लूफा के इस्तेमाल उस समय न करें जब आपने वैक्सिंग कर रखी हो। ऐसा इसलिए कि इस दौरान लूफा आपकी स्किन को हर्ट कर सकता है। लूफा को बार-बार जोर से स्किन पर न रगड़ें। अगर आपको लगता है कि लूफा समय से पहले कड़क हो गया है तो उसे तुरंत बदल लें। लूफा धूप में सुखाने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया मरते हैं। लूफा को साथ ही समय-समय पर डिटॉल से धोते रहें।

नहाने Loofah For Skin लूफा
Advertisment