Advertisment

Vitamin C Skin Benefits: त्वचा के लिए विटामिन सी के फायदे

author-image
Monika Pundir
16 Jul 2022
Vitamin C Skin Benefits: त्वचा के लिए विटामिन सी के फायदे

विटामिन सी के कई फायदे हैं​​। हम सभी इसके इम्यूनिटी के फायदे और घाव ठीक करने वाले प्रॉपर्टीस के बारे में जानते ही हैं, लेकिन विटामिन सी के स्किन के लिए भी बहुत सारे लाभ होते हैं। विटामिन सी के स्किन के लिए बेनिफिट्स जानने के लिए आगे पढ़ें।

Advertisment

विटामिन सी के फायदे:

1. रिंकल्स कम करता है 

विटामिन सी को त्वचा पर उम्र के चिन्ह जैसे की झुर्रियां, ऑय बैग्स आदि, कम करने के लिए लाभदायक मन गया है, क्योंकि वह कोलाजेन प्रोडक्शन को प्रमोट करता है। विटामिन सी से भरे खाद्य पदार्थ खाने के साथ साथ आप त्वचा के ऊपर भी विटामिन सी सीरम लगा सकते हैं। कई रिसर्च ने नींबू का रस या नींबू के छिलके को त्वचा पर लगाना लाभदायक पाया है।

Advertisment

2. सूरज के हानि को कम करता है

सूरज की त्वचा के लिए हानि के बारे में हम जानते ही हैं। तन और सनबर्न के साथ साथ, युवी रेज़ त्वचा को लाल, खुजलीदार बना सकता है। विटामिन सी सीरम इन समस्याओं को कम करता है। टैनिंग कम करने में भी यह लाभदायक पाया गया है।

युवी रेज़ के हानि से बचाव के लिए विटामिन सी और विटामिन इ के एक साथ प्रयोग ज़्यादा लाभदायक होता है।

Advertisment

3. ज़ख्म जल्दी ठीक होना 

विटामिन सी और विटामिन इ के सेवन से कोलाजेन एक्टिवेट होता है, जो त्वचा का एक ज़रूरी प्रोटीन है। इस कारण विटामिन इ और सी के सेवन से ज़ख्म जल्दी भर जाते हैं। यह अल्सर और माइल्ड जलने के चोट के ट्रीटमेंट में भी प्रयोग होता है।

4. सूजन कम करता है 

Advertisment

विटामिन सी में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट का भी काम करता है, आइल यह सूजन कम करने में बहुत लाभदायक होता हैं। विटामिन सी के सेवन से अंदरूनी सूजन कम होती है, और त्वचा पर भी असर होता है। अगर आपको एक्ने और पिम्पल्स की समस्या है, तो आप विटामिन सी सेरम का प्रयोग क्र सकते हैं। कई फेसवाश में भी विटामिन सी मिलाया होता है, जिसका काम है की सूजन के समस्या, जैसे की पिम्पल्स, कम हो सके।

5. स्किन पिगमेंटेशन कम होता है

स्किन पिगमेंटशन का अर्थ है त्वचा के कुछ एरिया का ज़्यादा डार्क हो जाना। यह अधिक मेलेनिन के कारण होता है, और इसे हाइपर पिगमेंटेशन भी खा जाता है। आम तौर पर यह हानिकारक नहीं होता है, पर इसके कारण विटामिन डी अब्सॉर्प्शन कम हो सकता है। साथ ही डार्क सर्कल जैसी समस्या आपकी कॉन्फिडेंस कम कर सकती है।

विटामिन सी के त्वचा पर प्रयोग से इन समस्याओं का समाधान हो सकता है। ज़्यादा पिगमेंटशन विटामिन सी के कमी का भी संकेत हो सकती है, इसलिए आपको विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे की निम्बू, संतरा, ब्रोकोली, आदि का सेवन बढ़ाना चाहिए।

Advertisment
Advertisment