Wasp Bite/ Tataiya Ka Katna: ततैया या बर्र के काटने का घरेलू उपचार

ब्लॉग | हैल्थ: ततैया या बर्र के डंक के लिए घरेलू उपचार कारगर है। ततैया के काटने पर वैसे तो डॉक्टर की कोई जरूरत नहीं लेकिन गंभीर स्थिति में डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
ततैया का काटना

ततैया के काटने पर लोहा कारगर इलाज है

Wasp Bite/ Tataiya Ka Katna: ततैया या बर्र को देखते ही कई लोग आज भी डर जाते हैं। दरअसल ततैया का डंक शरीर में बहुत तेजी से प्रभाव करता है। ततैया के डंक मारते ही तेजी का दर्द और सूजन शरीर में या प्रभावित हिस्से में बढ़ जाती है जिससे बहुत परेशानी पैदा हो जाती है। 

Advertisment

वैसे तो बर्र बहुत तरह की होती हैं लेकिन पीले रंग की बर्र या ततैया बहुत ही दर्दनाक होती है। इसके डंक लग जाने पर व्यक्ति बिलबिला जाता है। ऐसे में उसी समय इलाज कर देने से प्रभावित हिस्से का दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। व्यक्ति का उचित समय में इलाज व्यक्ति के लिए लाभप्रद हो जाता है।

ततैया या बर्र के डंक का इलाज क्या है

ततैया या बर्र के डंक के लिए घरेलू उपचार कारगर है। ततैया के काटने पर वैसे तो डॉक्टर की कोई जरूरत नहीं लेकिन गंभीर स्थिति में डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है। आइए जानें ततैया या बर्र के काटने पर घरेलू उपचार :-

गंधक का प्रयोग

Advertisment

आपको बता दें ततैया के काटने पर गंधक के लगाने से ततैया के डंक का प्रभाव कम हो जाता है। प्रभावित हिस्से में हो रहे दर्द और सूजन में राहत मिलती है। ततैया के डंक में गंधक के लिए माचिस की तिल्ली के ऊपर के हिस्से को किसी पत्थर में पानी मिला घिस लें। इस लिक्विड को फिर प्रभावित स्थान पर लगा दें। ऐसा करने से ततैया के डंक का प्रभाव कम हो जाएगा। 

पानी का सेवन कराएं

ततैया के डंक या बर्र के डंक लग जाने पर व्यक्ति को विश्राम दें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाने पर ततैया के जहर का असर कम होता जाता है और शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। किसी भी व्यक्ति के ततैया या बर्र के काटने पर उसे भरपूर पानी पिलाएं।

लाइम वाटर 

ततैया के डंक के स्थान पर लाइम वाटर कारगर है। प्रभावित क्षेत्र में लाइम वाटर या चूने का पानी लगाने से ततैया के जहर का प्रभाव खत्म हो जाता है। सूजन में राहत मिलती है और दर्द भी कम होता है। 

लोहा घिसना

Advertisment

ततैया या बर्र के डंक के स्थान पर किसी लोहे की चीज को घिस देने से भी ततैया या बर्र के डंक का प्रभाव खत्म हो जाता है। लोहे को घिसना ततैया के डंक का कारगर इलाज है। इससे न केवल कम समय में ततैया के डंक का प्रभाव कम किया जा सकता है बल्कि ये आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। 

नींबू के पानी का सेवन

ततैया या बर्र के काटने पर नींबू का पानी पिला देने से भी शरीर में ततैया के जहर का प्रभाव खत्म हो जाता है। किसी भी ऐसी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को नींबू का पानी ज्यादा मात्रा में पिलाएं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Wasp Bite Tataiya Ka Katna ततैया बर्र