Advertisment

Lime Powder: चूने का प्रयोग कैसे और किस परिस्थिति में करें

blog | sehat: अक्सर हमने लोगों को चूने का प्रयोग करते हुए देखा है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि चूने को खाने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है?

author-image
Prabha Joshi
New Update
चूने

चूने का प्रयोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है

Lime Powder or Calcium Carbonate Uses: आज हम बात करेंगे चूने की। चूने का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह भी सुना होगा कि पान में, तंबाकू में चूने का सेवन किया जाता है। ऐसा इसलिए कि चूने के बहुत से फायदे हैं। चूने का प्रयोग बहुत तरह से किया जा सकता है।

Advertisment

चूने को अंग्रेजी में कैल्शियम कार्बोनेट या लाइम पाउडर कहते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो चूने का प्रयोग रोजाना अगर किया जाए तो बहुत ही सीमित मात्रा में किया जाता। चुटकी भर एकदम गेंहू के बीज के आकार में चूने का प्रयोग किया जाता है। बता दें चूने का ज्यादा मात्रा में सेवन हानिकारक है।

चूने के फायदे और चूने के प्रयोग क्या हैं

आइए बात करें आखिर क्यों चूने का प्रयोग किया जाता है और किस परिस्थिति में इसका प्रयोग लाभदायक है :-

Advertisment
  • कैल्शियम : चूने मैं कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से कैल्शियम की कमी दूर होती है। जिन लोगों में कैल्शियम की कमी है वह चूने का सेवन कर सकते हैं।
  • मासिक धर्म : महिलाओं में चूने का प्रयोग मासिक धर्म के दौरान करने से मासिक धर्म से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या में राहत मिलती है। 
  • खून में बढ़ोत्तरी : चूने के सेवन से न केवल कैल्शियम की कमी दूर होती है बल्कि इससे खून की कमी भी दूर होती है। खून की कमी से परेशान लोगों को चूने के प्रयोग से राहत मिलेगी।
  • गर्भावस्था : गर्भावस्था के दौरान चूने का प्रयोग मां और शिशु दोनों के लिए लाभदायक है। विशेषज्ञों की मानें तो गर्भवस्था के दौरान चूने का प्रयोग कैल्शियम और ब्लड की पूर्ति करता है।
  • शारीरिक विकास : विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ती उम्र में बच्चों को कैल्शियम कार्बोनेट देने से उनका शारीरिक विकास अच्छे से होता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य : चूने का प्रयोग मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है। गन्ने के रस या पेय पदार्थ जैसे दाल में चूने का प्रयोग मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसका प्रयोग याददाश्त बढ़ाता है।
  • हड्डियों और जोड़ : हड्डियों और जोड़ों के लिए चूने का प्रयोग अति उत्तम है। इससे हड्डियों को कैल्शियम की पूर्ति होती है और जोड़ों से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।
  • त्वचा : सीमित मात्रा में चूने का प्रयोग फेस मास्क की तरह काम करता है। यह पिंपल्स को दूर करता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ज्यादा मात्रा में यह त्वचा को फाड़ सकता है।

इस तरह आप देख सकते हैं कि चूने का प्रयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। विशेषज्ञों की मानें तो चूने का सेवन ध्यान से सीमित मात्रा में ही करना होता है। बहुत बार चूना मुंह फटने जैसी समस्या पैदा कर सकता है। चूने का प्रयोग जीभ में परेशानी पैदा कर सकता है। ऐसे में चूने का प्रयोग बंद कर देना चाहिए। हालांकि किसी भी तरह चूने के प्रयोग से पूर्व विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

प्रयोग Lime Powder Calcium Carbonate चूना चूने
Advertisment