Weight Issue: बढ़ती उम्र के साथ क्यों बढ़ जाता है महिलाओं में वजन

ब्लॉग | इश्यूज | हैल्थ: महिलाओं में वजन बढ़ने का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा होता है। पर महिलाओं में वजन बढ़ने के पीछे बहुत से कारण भी होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ वजन भी बढ़ने लग जाता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Weight Gain

उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है वजन

Weight Issue: बहुत बार ऐसा होता है कि हमारे शरीर का वजन बहुत तेजी से बढ़ने लग जाता है। कम खाने के बाद भी शरीर में वजन बढ़ता जाता है। इसे कई बार हम इग्नोर कर देते हैं तो कई बार चलने देते हैं। पर वजन बढ़ने के पीछे बहुत से कारण हो सकते है। हमारा शरीर एक बैलेंस डाइट चाहता है। इस डाइट के बिगड़ने से वजन भी बिगड़ता है। इसके साथ ही शरीर शारीरिक परिश्रम मांगता है। ऐसे ही अन्य बहुत से कारण होते हैं जो वजन बढ़ने के पीछे जिम्मेदार होते हैं। 

वजन बढ़ने के पीछे क्या कारण होते हैं

Advertisment

बड़ी उम्र में महिलाओं में वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। आज बात करेंगे उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में वजन क्यों बढ़ने लगता है, आइए जानें :-

पर्याप्त नींद न लेना 

महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ और भी जिम्मेदारियां बढ़ती जाती हैं। शादीशुदा महिलाओं के लिए कहीं ज्यादा जिम्मेदारियां हो जाती हैं। ऐसे में बहुत बार महिलाओं की नींद जिम्मेदारियों के चलते पूरी नहीं हो पाती या महिलाएं अपनी नींद से समझौता कर जाती हैं। इसी से वजन बढ़ने लग जाता है। 

पानी की कमी होना

शरीर में पानी की कमी के चलते भी वजन बढ़ने संबंधी शिकायत हो जाती है। पानी कम पीने से भोजन का ग्रहण बढ़ जाता है जिससे अनावश्यक वजन शरीर में बढ़ने लग जाता है। बढ़ती उम्र के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ती जाती है, ऐसे में जरूरी है शरीर में पानी की कमी न होने दें। विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं को रोजाना 2.5 लीटर से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से शरीर में वजन संबंधी शिकायत दूर होगी।

Advertisment
fast food

शारीरिक परिश्रम में कमी 

बहुत बार कम शारीरिक परिश्रम के चलते भी वजन बढ़ने की शिकायत पैदा हो जाती है। महिलाओं में ज्यादातर काम बैठे-बैठे होने से वजन बढ़ जाता है। कामकाजी महिलाओं का ज्यादातर काम फील्ड की अपेक्षा डेस्क का होता है जिससे शरीर में वजन बढ़ने लग जाता है। ऐसे में जरूरी है पर्याप्त मात्रा में शारीरिक परिश्रम करें। इससे वजन संबंधी समस्या कम होगी। 

अनियमित खानपान 

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की जिम्मेदारी भी बढ़ती जाती है। समय न मिलने के चलते कई बार महिलाएं बाहर का खाना खा लेती हैं। नियमानुसार खान-पान न करने से भी शरीर का वजन बढ़ने लग जाता है। अनियमित खान-पान से अगल-अलग शारीरिक बीमारियां पैदा हो जाती हैं। शारीरिक बीमारियों के साथ-साथ मानसिक समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इससे शरीर में वजन बढ़ने लग जाता है। ऐसे में जरूरी है नियम से खाना और पीना किया जाए। घर के खाने को महत्व दिया जाए। पैक्ड फूड का कम प्रयोग किया जाए। ऐसा करने से वजन संबंधी परेशानियां कम होंगी। 

Advertisment

इस तरह उपर्युक्त चीजों को ध्यान में रखने से वजन संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता है। जब शरीर की जरूरतें पूरी हो जाएंगी तब वजन संबंधी शिकायत भी दूर हो जाएगी। वजन बढ़ने से जुड़ी गंभीर स्थितियों में किसी विशेषज्ञ से कंसल्ट करना सही है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

महिलाओं weight वजन बढ़ने वजन