Mental Health Tips: मेंटल हेल्थ खराब होने के 10 संकेत कौन-कौन से हैं

जैसे हमारे लिए शारीरिक सेहत ज़रूरी होता है, वैसे ही मानसिक स्वास्थ्य यानी मेंटल हेल्थ का बेहतर होना भी उतना ही अहम है। तो आइए जानें मेंटल हेल्थ खराब होने के 10 अहम संकेत, जिन पर तुरंत ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।

author-image
Udisha Mandal
New Update
What Are The 10 Signs Of Poor Mental Health

Photograph: (freepik)

What Are The 10 Signs Of Poor Mental Health: जैसे हमारे लिए शारीरिक सेहत ज़रूरी होता है, वैसे ही मानसिक स्वास्थ्य यानी मेंटल हेल्थ का बेहतर होना भी उतना ही अहम है। लेकिन अकसर लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं या फिर समझ नहीं पाते कि उनके साथ कुछ तो ठीक नहीं है। जब मानसिक स्थिति असंतुलित होने लगती है तब हमारी सोच, भावनाएं, व्यवहार और रिश्तों पर इसका सीधा असर पड़ता है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचाना न जाए, तो यह समस्या डिप्रेशन, एंग्जायटी, पैनिक अटैक जैसे गंभीर मानसिक रोगों में बदल सकता है। तो आइए जानें मेंटल हेल्थ खराब होने के 10 अहम संकेत, जिन पर तुरंत ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।

मेंटल हेल्थ खराब होने के 10 संकेत कौन-कौन से हैं

1. हमेशा उदासी या खालीपन महसूस होना

Advertisment

मेंटल हेल्थ ठीक न होने से बिना किसी वजह के मन खराब रहना या फिर अंदर से हमेशा खालीपन महसूस करना।

2. नींद से जुड़ी समस्याएं होना 

इस परेशानी में नींद से जुड़ी समस्या होती है। जैसे कभी बहुत ज्यादा सोना या फिर कभी बिल्कुल भी नींद न आना, और अगर आप सोते है तब भी आपको थकावट महसूस होती है।

3. मनपसंद चीज़ों में रुचि खत्म होना

मेंटल हेल्थ खराब होने से मनपसंद चीज़ों में रुचि खत्म हो जाती है जैसे वो काम जो पहले आपको खुशी देते थे, अब उन्हें करने का भी मन न करना।

4. तेजी से मूड बदल जाना

Advertisment

इस समय तेजी से मूड बदलता है और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन या अचानक से गुस्सा आने लगता है।

5. सोचने और ध्यान देने में परेशानी होना

सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है, कभी-कभी चीजें भूलना या निर्णय लेने में कठिनाई होने लगती है।

6. अकेले रहने का मन करना

मेंटल हेल्थ की समस्या होने से अकेले रहने का मन करता है जिससे आप सामाजिक जीवन से दूरी बनाने लगते हैं और दूसरों से बातचीत करने से बचते हैं।

7. थकान और शरीर की ऊर्जा में कमी 

Advertisment

कभी-कभी बिना किसी कारण के शरीर थकावट महसूस करता है और फिर ऐसा भी होता है कि कभी कोई भी काम करने का मन नहीं करता।

8. खाने की आदतों में बदलाव आना

मेंटल हेल्थ खराब होने से आपकी आदतों में बदलाव आने लगता हैं जैसे कभी बहुत ज्यादा आप खाना खाते हैं और वहीं कभी आपको भूख नहीं लगती। ये दोनों लक्षण मानसिक असंतुलन के संकेत हो सकते हैं।

9. नकारात्मक सोच आना

कई बार मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। जिससे आप लगातार खुद को नीचा महसूस कराना शुरू कर देते हैं या फिर खुद को हर गलती का जिम्मेदार ठहराने लगते हैं।

10. मन में आत्महत्या जैसे ख्याल आना

Advertisment

अगर मन में आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं, तो ये आपके लिए गंभीर संकेत हैं और तुरंत आपको किसी अपने की मदद लेनी चाहिए और तुरंत डाक्टर से मिलना चाहिए।

mental health Signs