/hindi/media/media_files/2025/04/23/4Ysc0HMPxSk7TtaDb7x8.png)
Photograph: (freepik)
What Are The Benefits Of Walking On An Empty Stomach And After Eating Food: वॉक करना हमारी सेहत के लिए सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है। लेकिन अकसर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते है कि खाली पेट वॉक करना ज्यादा बेहतर होता है या खाने के बाद? बता दें कि यह दोनों समय की वॉक का हमारे शरीर पर अलग-अलग तरह से असर होता है, और दोनों के अपने-अपने बेहतरीन फायदे भी हैं। आइए जानते हैं कि खाली पेट और खाना खाने के बाद वॉक करने से आपके शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं।
खाली पेट वॉक और खाना खाने के बाद वॉक से शरीर को क्या फायदा मिलता है
1. खाली पेट वॉक करने के फायदे
1. फैट बर्निंग में मददगार
अगर आप रोज सुबह खाली पेट वॉक करते हैं तो इससे आपका शरीर सबसे पहले स्टोर्ड फैट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करना शुरू करता है, जिससे आपको वज़न घटाने में मदद मिलती है।
2. इससे मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है
रोज सुबह खाली पेट वॉक करने से आपका मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और यह काफी स्ट्रांग भी बनता है, जिससे पूरे दिन ज्यादा कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है।
3. खाली पेट वॉक करने से माइंड रिफ्रेश होता है
सुबह खाली पेट वॉक करने से सेहत के साथ यह माइंड के लिए भी फायदेमंद होता है सुबह की ताज़ी हवा और शांति दिमाग को तरोताजा करती है, जिससे स्ट्रेस लेवल भी कम होता है।
4. इससे डाइजेशन बेहतर होता है
सुबह पेट खाली होने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन और आपके पाचन तंत्र को सही तरीके से एक्टिव होने का मौका मिलता है। जिससे आपका डाइजेशन बेहतर होने में मदद मिलती है।
2. खाना खाने के बाद वॉक करने के फायदे
1. यह डाइजेशन को सुधारता है
खाना खाने के बाद वॉक करने से पाचन क्रिया काफी तेज होती है और भोजन जल्दी और सही तरीके से पचने लगता है। इससे एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
2. ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है
यह डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना भोजन के बाद वॉक ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है और यह टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा कम करता है।
3. इससे एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है
सभी को खाना खाने के बाद हल्की वॉक जरूर करनी चाहिए इससे आलस नहीं आता और आपका शरीर हमेशा एक्टिव रहता है।
4. यह वज़न को कंट्रोल करने में मदद करता है
आज की सबसे बड़ी समस्या वज़न को कंट्रोल करना है इसलिए हर मील के बाद छोटी वॉक करना जरूरी है इससे कैलोरी बर्न होती रहती है, जिससे वजन कंट्रोल करना आसान होता है।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।