Health Care: लिवर कैंसर होने के क्या कारण हैं और इसकी पहचान कैसे करें

लिवर मनुष्य के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो पाचन, विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और कई जरूरी मेटाबॉलिक कार्यों को करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण और शुरुआती लक्षण क्या हैं।

author-image
Udisha Mandal
New Update
What Are The Causes Of Liver Cancer And How To Identify It

Photograph: (freepik)

What Are The Causes Of Liver Cancer And How To Identify It: लिवर मनुष्य के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो पाचन, विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और कई जरूरी मेटाबॉलिक कार्यों को करने में मदद करता है। लेकिन जब शरीर में लिवर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, तो यह लिवर कैंसर का रूप ले सकती हैं। आज के समय लिवर कैंसर भारत में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बनता जा रहा है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण और शुरुआती लक्षण क्या हैं।

Advertisment

लिवर कैंसर होने के क्या कारण हैं और इसकी पहचान कैसे करें

1. लिवर कैंसर के होने के क्या कारण है?

1. हेपेटाइटिस B और C वायरस का संक्रमण

Advertisment

अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से हेपेटाइटिस B या C की परेशानी है, तो इसे लिवर कैंसर का सबसे प्रमुख कारण माना जाता है।

2. अत्यधिक शराब का सेवन करना

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक शराब पीता है तो इससे उसके लिवर को नुकसान पहुंचता है, जिससे सिरोसिस और आगे चलकर कैंसर का खतरा हो सकता है।

Advertisment

3. लीवर सिरोसिस होना

अधिक शराब पीने से लीवर सिरोसिस हो जाता है और यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर की स्वस्थ कोशिकाएं खराब हो जाती हैं और उनका स्थान फाइब्रोसिस ले लेता है।

4. फैटी लिवर डिज़ीज होना

Advertisment

यह मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज के कारण होने वाली नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिज़ीज (NAFLD) भी लिवर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है।

5. अफ़्लाटॉक्सिन युक्त भोजन करना

दूषित अनाज और दालों में पाए जाने वाला यह फंगल ज़हर का अगर कोई लंबे समय तक सेवन करता है तो यह लिवर को प्रभावित कर सकता है। जिससे आगे चलकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। 

Advertisment

6. परिवार में लिवर कैंसर का इतिहास होना

अगर किसी को परिवार में पहले यह बीमारी रही है तो आनुवंशिक कारणों से भी इसका खतरा बढ़ सकता है।

2. लिवर कैंसर की पहचान कैसे करें?

Advertisment

लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य हो सकते हैं, लेकिन इन संकेतों को भी ध्यान में रखना बहुत जरूरी है।

1. पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द या सूजन बना रहना।

2. अचानक से वजन का घटने लगना।

Advertisment

3. भूख न लगना या भूख में कमी होना।

4. बहुत थकान और कमजोरी महसूस होना।

5. त्वचा और आंखों का पीला होना या (पीलिया) हो जाना।

6. बार-बार मतली या उल्टी होना।

7. पेशाब का रंग गहरा होना। 

8. पेट में पानी का जमा होना (Ascites)

Liver Cancer causes