Advertisment

Causes Of Migraine: जानिए आखिर किन कारणों से होता है माइग्रेन

blog | sehat: माइग्रेन कोई नॉर्मल सिरदर्द नहीं हैं। अगर आपको माइग्रेन है तो आप जानते हैं कि आपको तेज़ दर्द, लाइट और साउंड सेंसिटिविटी फ़ील होती है। आइए जानते हैं माइग्रेन होने के कारण

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Aastha

Migraine

Causes Of Migraine: पुरुषों की तुलना में महिलाएं माइग्रेन की समस्या से अधिक ग्रसित होती हैं। अमेरिका के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में हुए अध्ययन के मुताबिक, माइग्रेन से पीड़ित औरतों में Heart संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। इस अध्ययन के अनुसार जिन महिलाओं को माइग्रेन की प्रॉब्लम अक्सर रहती है, उन्हें हार्ट अटैक, brain stroke और चेस्ट पेन का खतरा काफी ज्यादा रहता है। 

Advertisment

आइए जाने माइग्रेन की समस्या के कारण

1.Irregular routine, गलत आदतें, तनावपूर्ण जीवन, खानपान की गलत आदतें, धूम्रपान, अधिक परफ्यूम यूज करना, बहुत ज्यादा या कम नींद लेना। माइग्रेन के सबसे प्रमुख कारण होते हैं।

2. इसके अलावा सिर पर चोट लगना, Hormonal Change, आंखों पर तेज रोशनी आना, फिजिकली एक्टिव ना रह पाना भी माइग्रेन होने के कारण हो सकते हैं।

Advertisment

3. अगर कोई गर्म चीज और ठंडी चीज एक समय के दौरान खाते हैं, तब भी आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है। साथ ही साथ यह भी पाया गया है कि ठंड में ज्यादा देर तक धूप में बैठने वालों को भी माइग्रेन हो सकता है।

4. महिलाओं को माइग्रेन होने का सबसे बड़ा कारण शरीर में estrogen की कमी मानी गई है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से माइग्रेन की शिकायत देखी गई है। सिर दर्द की समस्याएं महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से दो दिन पहले और तीन दिन बाद तक रह सकती है। इस दौरान महिलाओं को चिड़चिड़ापन, थकान, भूख मे कमी, पीठ और कमर में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं।

5. अक्सर महिलाएं अपने घर के कामकाज में बिजी होने की वजह से ब्रेकफास्ट skip कर देती हैं। ऐसी महिलाओं को माइग्रेन होने की संभावना काफी ज्यादा होती है। कभी भी सुबह का नाश्ता स्किप ना करें। यह आपको शारीरिक रूप से काफी हद तक कमजोर बना देता है। जब आप विटामिन, प्रोटीन नहीं ले रही होती हैं तो आपकी बॉडी भी कमजोर होने लगती है और दर्द का शिकार बनती है चाहें वह माइग्रेन ही क्यों ना हो।

6. अनचाही pregnancy से छुटकारा पाने के लिए कुछ महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बिना गर्भनिरोधक गोलियां खा लेती हैं। इस वजह से भी कुछ महिलाओं को माइग्रेन की प्रॉब्लम हो जाती है। अगर आप भी गर्भनिरोधक गोलियां डॉक्टर के सलाह के बिना ले रही हैं, तो एक बार डॉक्टर्स से संपर्क करें वरना यह आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। जब भी आपको किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो बेहतर है कि अपने नजदीकी डॉक्टर से कंसल्ट करें।  

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Pregnancy estrogen skip hormonal change irregular routine
Advertisment