Advertisment

Breast Size: ब्रेस्ट का साइज अलग-अलग होने का क्या मतलब है?

ब्रेस्ट का साइज हर महिला के शरीर में अलग-अलग होता है, और यह पूरी तरह से सामान्य बात है। हालांकि, कई महिलाओं को अपने ब्रेस्ट के असमान आकार को लेकर चिंता होती है। यह स्थिति शारीरिक और हार्मोनल कारणों की वजह से हो सकती है।

author-image
Priyanka upreti
New Update
breast size

pinterest

What Does It Mean if Breast Sizes Are Different Understanding the Causes and Solutions ब्रेस्ट का साइज हर महिला के शरीर में अलग-अलग होता है, और यह पूरी तरह से सामान्य बात है। हालांकि, कई महिलाओं को अपने ब्रेस्ट के असमान आकार को लेकर चिंता होती है। यह स्थिति शारीरिक और हार्मोनल कारणों की वजह से हो सकती है। आइए विस्तार से समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इसे लेकर क्या किया जा सकता है।

Advertisment

ब्रेस्ट का साइज अलग-अलग होने का क्या मतलब है जानें कारण और समाधान

1. हार्मोनल बदलाव 

महिलाओं के शरीर में हार्मोनलउतार-चढ़ाव ब्रेस्ट के विकास को प्रभावित कर सकते हैं। प्यूबर्टी के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के बदलाव से ब्रेस्ट का विकास असमान हो सकता है।  यह उम्र बढ़ने के साथ होता है। इस स्थिति में एक ब्रेस्ट की ग्रोथ पहले होने लगती है। लेकिन दोनों की ग्रोथ रुकती एक साथ ही है, ऐसे में एक ब्रेस्ट छोटी ही रह जाती है। ऐसे में महिलाओं को असहज महसूस होता है।

Advertisment

2. स्तनपान करवाना (Breastfeeding)

जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं, उनके स्तनों के आकार में भी अंतर हो सकता है। दरअसल, जब महिलाएं एक ही ब्रेस्ट स्तनपान करवाती हैं,  तो स्तनों के आकार में बदलाव होने लगता है। इसलिए अगर आप स्तनपान करवाती हैं, तो दोनों ब्रेस्ट साइज को मेंटेन रखने के लिए बच्चों को दोनों स्तनों से स्तनपान करवाएं।

3.  स्तन में गांठ

Advertisment

स्तन में गांठ होना भी ब्रेस्ट साइज में अंतर का कारण हो सकता है। स्तन गांठ एक तरह का टिश्यू डेवलपमेंट होता है, जो ब्रेस्ट के अंदर होता है। इस स्थिति में महिलाओं को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार स्तन गांठ कैंसर के वजह से भी होता है।

4. जीन और आनुवंशिकता

जीनभी ब्रेस्ट के आकार में असमानता का एक प्रमुख कारण हो सकते हैं। अगर आपके परिवार में किसी महिला के ब्रेस्ट में असमानता है, तो यह आपके शरीर में भी हो सकता है | स्तनों के आकार में बदलाव अनुवांशिक कारण की वजह से भी हो सकता है। जब स्तनों के आकार में बदलाव के कारण का पता नहीं चल पाता है, तो इसे जेनेटिक मान लिया जाता है। अनुवांशिक कारण के वजह से स्तनों के आकार में अधिक बदलाव नहीं होता है।

Advertisment

5. असिमेट्रिक ब्रेस्ट

यह एक ऐसी स्थिति में जिसमें स्तनों के आकार में अंतर होता है। असिमेट्रिक ब्रेस्ट एक-दूसरे से अलग होते हैं। इस स्थिति में एक स्तन का आकार बड़ा, सुडौल होता है, वही दूसरे स्तन का साइज बहुत छोटा रह जाता है।

 

Advertisment

 

 

 

Advertisment