Advertisment

Health Issues: क्या होता है ओवरियन कैंसर? जानें इसके लक्षण

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में ओवरियन कैंसर तीसरे नंबर पर है। 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 47333 नए ओवेरियन कैंसर के केस पाए गए। जिसमें से 32978 महिलाओं की मृत्यु हो गई। आईए जानते हैं ओवरियन कैंसर के क्या लक्षण हो सकते हैं?

author-image
Anshika Pandey
New Update
What Is Ovarian Cancer And It's Symptoms

(Image Credit: Pinterest)

What Is Ovarian Cancer And It's Symptoms: महिलाओं में पाए जाने वाला ओवरियन कैंसर ओवरी में ट्यूमर जैसा बन जाता है जो कि फिर कैंसर में बदल जाता है। सितंबर के इस महीने को ओवेरियन कैंसर अवेयरनेस मंथ के नाम से जानते है। इस महीने में कई सारी सर्वे जारी किए गए हैं जिसके अनुसार भारत में कैंसर से जूझ रही 6.6% महिलाओं में ओवेरियन कैंसर पाया गया। यह कैंसर सबसे ज्यादा इसलिए बढ़ता है क्योंकि इसका पता काफी देर में लगता ह।  भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में ओवरियन कैंसर तीसरे नंबर पर है। 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 47333 नए ओवेरियन कैंसर के केस पाए गए। जिसमें से 32978 महिलाओं की मृत्यु हो गई। आईए जानते हैं ओवरियन कैंसर के क्या लक्षण हो सकते हैं?

Advertisment

क्या होता है ओवरियन कैंसर? जानें इसके लक्षण

1. पेल्विक या निचले हिस्से में दर्द

ओवरी में ट्यूमर होने के कारण कई बार पेट के निचले हिस्से और पेल्विक में दर्द देखा जाता है यह सब लक्षण इतने नॉर्मल होते हैं कि कई बार लोगों से लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं और कैंसर धीरे-धीरे बढ़ने लग जाता है। 

Advertisment

2. अपच

ओवेरियन कैंसर से ग्रसित महिलाओं को कई बार कांसेपशियन और अपच की समस्या देखी जाती है। हमेशा पेट भर भर लगा और खाना खाने की इच्छा ना होना भी इसके लक्षण हो सकते हैं। जो की काफी ज्यादा नॉर्मल लक्षण दिखाई पड़ते हैं। 

3. मेनोपॉज के बाद वजाइनल ब्लीडिंग

Advertisment

यदि में पास के बाद ही वजाइनल ब्लीडिंग होती है तो यह एक सीरियस बीमारी का लक्षण हो सकता है। जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना बहुत आवश्यक होता है। कई बार महिलाएं इन सब दिक्कतों को छुपाती है जो कि आगे चलकर खतरा बनता है। 

4. भूख न लगना 

भूख न लगना और पेट का हर वक्त भरा-भरा सा लगा भी ओवेरियन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं यह सभी लक्षण इतनी ज्यादा नॉर्मल होते हैं कि इनका सही समय पर पता लगाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। 

Advertisment

5. वेट लॉस 

भूख न लगने के कारण और शरीर में हो रहे ट्यूमर के कारण धीरे-धीरे वजन घटने लग जाता है। कई बार महिलाओं में वजन घटने के कारण भी काफी ज्यादा परेशानियां होने लग जाती हैं जिससे की बॉडी भी कमजोर हो जाती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Ovarian Cancer
Advertisment