/hindi/media/media_files/2025/04/24/Iy2EBfLz8rd1AKz18A26.png)
Photograph: (freepik)
What Is The Right Time To Workout Morning Or Evening, Let's Know: एक स्वस्थ शरीर और फिट दिमाग के लिए वर्कआउट करना बेहद जरूरी है। लेकिन अकसर लोगों को ये बातें पता नहीं होती और वह इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि वर्कआउट का सबसे सही समय कौन-सा होता है सुबह या शाम? लेकिन इस सवाल का जवाब व्यक्ति की लाइफस्टाइल, शरीर की ज़रूरतों और फिटनेस गोल्स पर निर्भर करता है। हालांकि इन दोनों ही समय में वर्कआउट करने के अपने-अपने फायदे होते हैं, आइए जानतें है वर्कआउट करने का सही समय क्या हैं।
वर्कआउट करने का सही समय क्या है सुबह या शाम, आइए जानें
1. सुबह वर्कआउट करने के फायदे
1. वर्कआउट से एनर्जेटिक शुरुआत होती है
सुबह वर्कआउट करने से दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है और आपे मूड को भी अच्छा बनाकर रखता है।
2. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है
अगर सुबह खाली पेट हल्का वर्कआउट करते हैं तो यह शरीर से फैट को जल्दी बर्न करता है, जिससे वजन को कम करना आसान हो जाता है।
3. यह मेंटल हेल्थ को बूस्ट करता है
अगर हम रोजाना मॉर्निंग वर्कआउट करते हैं तो इससे शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है।
4. कंसिस्टेंसी आसान होती है
सुबह का समय आमतौर पर बहुत शांत होता है, जिससे आपको वर्कआउट करते समय कम डिस्ट्रैक्शन होता है और आप वर्कआउट का नियमित रूटीन बना पाते हैं।
2. शाम को वर्कआउट करने के फायदे
1.मसल्स मजबूत होता है
हमारे दिनभर की एक्टिविटी के बाद शरीर गर्म हो चुका होता है, जिससे वर्कआउट करते समय हमारे मसल्स ज्यादा फुर्तीली और मजबूत रहते हैं।
2. तनाव से राहत मिलती है
अगर हम शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं तो इससे पूरे दिन का स्ट्रेस निकल जाता है, जिससे हमें मानसिक शांति मिलती है और नींद भी अच्छी आती है।
3. मसल बिल्डिंग के लिए बेहतर बनते हैं
एक रिसर्च के अनुसार यह पता चला है कि शाम को शरीर की फिजिकल परफॉर्मेंस अधिक होती है, जो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या मसल गेन के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
4. नींद में सुधार होता है
शाम के वर्कआउट से शरीर काफी थक जाता है और पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है जिससे रात को गहरी नींद आने में मदद मिलती है।