Advertisment

क्या Sex Education कम उम्र की प्रेगनेंसी को रोकने में मदद करता है?

सेक्स एजुकेशन सुनते ही लोगों के मन में विभिन्न धारणाएं उत्पन्न होती हैं। किसी को यह शब्द गंदा लगता है, किसी को इसकी आवश्यकता का अनुभव होता है। सेक्स एजुकेशन हमारे समाज में जागरूकता फैलाने के अलावा कम उम्र की प्रेगनेंसी को रोकने में भी मदद करता है।

author-image
Ritika Negi
एडिट
New Update
Sex education's role in preventing teenage pregnancy

Sex Education (Image Credit: file image)

What is the role of sex education in preventing teenage pregnancy: सेक्स एजुकेशन नाम सुनते ही कई लोगों के मन में विभिन्न धारणाएं उत्पन्न होती हैं। किसी को यह शब्द गंदा लगता है, तो किसी को इसकी आवश्यकता का अनुभव होता है। सेक्स एजुकेशन एक महत्वपूर्ण विषय है, जो हमारे समाज में जागरूकता फैलाता है और कम उम्र की प्रेगनेंसी को रोकने में भी मदद करता है। कम उम्र की प्रेगनेंसी (Teenage Pregnancy) एक ऐसी समस्या है जो दुनिया भर में कई युवा महिलाओं और पुरुषों के लिए एक मुश्किल बन चुकी है। टीन गर्भावस्था के कई कारण होते हैं, जैसे गलत सही की पहचान न होना, सेक्स एजुकेशन में कमी और काफी चीज़े। 

Advertisment

आखिर क्यों जरुरी है सेक्स एजुकेशन? 

सेक्स एजुकेशन का महत्व नवयुवा के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें अपने शारीरिक और भावनात्मक बदलावों को समझने में मदद करता है और सही फैसले लेने में सहायक होता है। सेक्स एजुकेशन के माध्यम से नवयुवा प्रेगनेंसी के जोखिम को समझते हैं और इससे बचने के तरीकों को सीखते हैं। विद्यालयों और समुदायों में सेक्स एजुकेशन को शामिल करने से नवयुवा को अपने शरीर के बारे में सही जानकारी प्राप्त होती है। यह उन्हें प्रेगनेंसी, कंट्रेसेप्टिव और HIV, AIDS जैसी समस्याओं के बारे में जागरूक करता है।

सेक्स एजुकेशन न केवल युवाओं को प्रेगनेंसी से बचाने में मदद करता है, बल्कि यह उन्हें गलत संबंधों से भी बचाता है। सेक्स एजुकेशन, युवा बच्चों को यह सिखाता है कि सही रिश्ते क्या होते हैं? और कैसे उन्हें स्वस्थ रखा जा सकता है? सेक्स एजुकेशन की मदद से नवयुवा को सही गलत के बीच अंतर को समझने में मदद मिलती है। यह उन्हें सही फैसले लेने और सही मार्ग का चयन करने में मदद करता है। इससे नवयुवा अपराध और दुष्परिणामों से बच सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त, सेक्स एजुकेशन समाज में जागरूकता फैलाता है। यह लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं को छोड़कर यह बात समझाता है, कि सेक्स के बारे में खुलकर बात करना महत्वपूर्ण है। सेक्स एजुकेशन को स्कूलों और कॉलेजों में भी शामिल किया जाना चाहिए। यहां पर छात्रों को उनके उम्र के अनुसार जानकारी प्रदान करी जा सकती है, जिससे कि वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex education HIV AIDS teenage pregnancy
Advertisment