Advertisment

Vaginal Health: क्या होता है वैजिनिस्मस? कैसे डील करें इससे?

वैजिनिस्मस, यह शब्द बहुत ही कम लोगों ने सुना होगा या इसका मतलब बहुत काम लोगों को ही पता होगा लेकिन यह एक इतनी कॉमन कंडीशन हैं जो की अधिकतर लड़कियों और औरतों के साथ होती या होजाती है। 

author-image
Ayushi Jha
New Update
Vaginal Health (Freepik).png

(Image source: Freepik)

What Is Vaginismus And How To Deal With It: वैजिनिस्मस, यह शब्द बहुत ही कम लोगों ने सुना होगा या इसका मतलब बहुत काम लोगों को ही पता होगा लेकिन यह एक इतनी कॉमन कंडीशन हैं जो की अधिकतर लड़कियों और औरतों के साथ होती या होजाती है। कईं पुरुष और बल्कि महिलाओं को भी यह नहीं समझ आता की हमारे वजायना से जुड़े कईं ऐसी बातें हैं जो जानना और समझना बहुत ज़रूरी है, इसके बारे में बात करना ज़रूरी है। 

Advertisment

क्या होता है वैजिनिस्मस? कैसे डील करें इससे?

वैजिनिस्मस एक ऐसा कंडीशन होता है जहाँ वजायना के मसल्स किसी भी तरह के पेनेट्रेशन के दौरान सख्त होजातें हैं और उस प्रक्रिया को बहुत ही दर्दनाक बना देतें हैं। जबभी वजायना में कुछ भी पेनिट्रेट करने का प्रयास किया जाता है तो उधर के मसल्स अपनेआप सख्त और कॉन्ट्रैक्ट होने लगतें हैं और हमारा उसपे कोई बस नहीं चलता। यह होने की कोई एक डेफिनेट वजह नहीं होती है बल्कि यह ज़्यादार महिलों के दिमाग में बैठे डर से  होजाता है। कोई पुराणी चोट, कोई पास्ट सेक्सुअल ट्रॉमा या इमोशनल ट्रिगर से भी यह हो सकता है लेकिन ज़रूरी नहीं की सिर्फ यही वजह हो। इसके कईं अलग अलग प्रकार होते हैं। 

ज़्यादातर यह एक मानसिक कंडीशन होता है जिसे सायकोलॉजिकली और फिजिकली भी ठीक किया जा सकता है। सबसे पहले तो अपने डॉक्टर के पास जाएँ और उन्हें पूरी बात बताएं। डॉक्टर्स आपसे आपके मेडिकल और सायकोलॉजिकली हिस्ट्री के बारें में पूछताछ करके आपको सही इलाज की सलाह देंगे। 

अगर आपका कोई ऐसा पास्ट ट्रॉमा नहीं है और आपको लगता है की यह कंडीशन मोस्टली आपके दिमाग के डर से हो रहा है तो आप कुछ चीज़ों को करके मदद लें सकतीं हैं। अगर आपको या आपके फीमेल पार्टनर को यह परेशानी है तो आप यह चीज़ीं करने की कोशिश कर सकतें हैं जिससे आपको इससे डील करने में मदद होगी। खुदको दोषी ना ठहराए, यह आपकी गलती नहीं होती है ना ही आपके बस में यह होता है। अपने डॉक्टर के पास सही सलाह लेने के लिए जाएँ। इसे अपने सेक्स लाइफ का अल्टीमेट सच ना माने, यह एक टेम्पररी फेज हो सकता है जिसके इलाज भी उपलब्ध होतें हैं। 

Disclaimer:"इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

Vaginismus
Advertisment