Period Blood: जाने क्या होता है पीरियड ब्लड में

क्या कभी सोचा है कि पीरियड ब्लड में असल में होता क्या है? पीरियड ब्लड सिर्फ़ खून नहीं होता है उसमें बहुत सी चीजें होती है टॉक्सिंस होते हैं जो शरीर को साफ कर देते हैं।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Period Blood.

What period blood actually contains: पीरियड्स हर महिला के जीवन का एक आम लेकिन बेहद ज़रूरी हिस्सा होता है। जब किसी लड़की या महिला को पीरियड्स आते है, तो उनके शरीर से जो ब्लड निकलता है, उसे आमतौर पर 'पीरियड ब्लड' कहा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस ब्लड में असली में क्या होता है? ये सिर्फ खून नहीं होता इसमें यूटरस की परत (endometrial lining), म्यूकस, और दूसरे लिविंग बैक्टीरिया शामिल होते हैं जो शरीर के एक नेचुरल और मुश्किल प्रोसेस का हिस्सा हैं। पीरियड ब्लड महिलाओं के रिप्रोडक्शन हैल्थ का प्रूफ होता है, और इसे समझना न केवल साइंटिफिकली, बल्कि सोशली और पर्सनल अवेयरनेस के लिए भी जरूरी है। आइए जानते हैं डिटेल में पीरियड ब्लड के बारे में। 

 जाने क्या होता है पीरियड ब्लड में

1. सिर्फ़ खून नहीं होता

Advertisment

बहुत से लोग मानते हैं कि पीरियड ब्लड सिर्फ खून होता है, लेकिन ये एक गलतफहमी है। ये खून, यूटरस की लेयर, म्यूकस, और टिशू से मिलकर बना होता है। इसकी बनावट, रंग और मात्रा हर महिला और हर साइकिल में अलग-अलग हो सकती है।

2. ब्लड सेल्स

पीरियड ब्लड में रेड ब्लड सेल्स (RBCs) भी होती हैं, लेकिन ये खून नॉर्मल चोट या कटने पर निकलने वाले खून से अलग होता है। इसकी मात्रा कम होती है और ये अक्सर दूसरे टिशू के साथ मिलकर बहता है, जिससे ये गाढ़ा और गहरे रंग का लगता है।

3. डेड सेल्स 

वजाइना और यूटरस की अन्दर की परत या डेड वेसल्स भी पीरियड्स के दौरान शरीर से बाहर निकलती हैं। ये शरीर की सफाई की एक नेचुरल प्रक्रिया होती है, जो यूटरस को नए साइकल के लिए तैयार करती है।

4. इन्फेक्शन

Advertisment

कभी-कभी पीरियड ब्लड का रंग, गंध, या बनावट शरीर में किसी इन्फेक्शन या हैल्थ प्रॉब्लम का साइन हो सकता है। बदबूदार या ब्राउन रंग का खून बैक्टीरियल इंफेक्शन या हॉर्मोन इंबैलेंस का संकेत हो सकता है।

5. पी एच लेवल

वजाइना का पीएच लेवल थोड़ा एसिडिक होता है, जो इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है। पीरियड ब्लड इस पीएच को कुछ समय के लिए बदल सकता है, लेकिन ये बदलाव स्टेबल नहीं होता है। ये बैलेंस महिलाओं के रीप्रॉडक्शन बेहद ज़रूरी होता है।

पीरियड Blood period