Advertisment

Period Color: पीरियड ब्लड का कौन सा रंग नॉर्मल है

ब्लॉग | हैल्थ: सभी के पीरियड्स ब्लड का रंग एक नहीं होता सभी के रंग अलग होते हैं। आपका खुद का भी पीरियड का रंग पहले से परिवर्तन हो सकता है। इस परिवर्तन को देखकर आप खुद चिंता में पड़ सकती हैं। आपको इसलिए पता होना चाहिए पीरियड का कौन से रंग नॉर्मल है।

author-image
Ria Dey
New Update
Period Colour (Moxie.com).png

What Period Color Is Normal (Image Credit - Moxie.com)

What Period Color Is Normal: सभी के पीरियड्स ब्लड का रंग एक जैसा नहीं होता सभी का रंग अलग होता है। आपका खुद का भी पीरियड का रंग पहले से परिवर्तन हो सकता है। इस परिवर्तन को देखकर आप खुद चिंता में पड़ सकती हैं। आपको इसलिए पता रहना चाहिए कि पीरियड का कौन सा रंग नॉर्मल है।

Advertisment

पीरियड ब्लड का कौन सा रंग नॉर्मल है

1. काला रंग

अपने पीरियड के समय अगर आपका पीरियड का रंग काला है। यह ब्लड शरीर में जना हुआ पुराना ब्लड है जो इस समय आपके शरीर से निकल रहा है। यह लिक्विड की तरह भी हो सकता है या फिर जेली की तरह भी दिख सकता है। आपको इसके बारे में ध्यान रखना चाहिए। अगर इसके वजह से आप थोड़ा दुर्बल महसूस करते हैं तो डॉक्टर के पास जाइए।

Advertisment

2. ब्राउन रंग

ब्राउन रंग का पीरियड ब्लड वह रहता है जो शरीर के अंदर ऑक्सिडाइज हो जाता है और पीरियड्स के दिन के शुरू में या अंत के दिनों में निकलता है जब ब्लड का फ्लो थोड़ा कम होता है। यह शरीर में रहकर ऑक्सीजन के साथ मिलकर ऑक्सिडाइज हो जाता है। ऐसे रंग का ब्लड आप सुबह देख सकते हैं। यह बहुत ही नॉर्मल है। 

3. लाल रंग

Advertisment

लाल रंग से हम सभी परिचित हैं। आपने इसे पीरियड के दिनों में देखा होगा। लाल रंग का ब्लड का मतलब है कि आपका ब्लड बिना कोई रुकावट अच्छी फ्लो के साथ आपके शरीर से निकाल रहा है और यह आपके शरीर में रहकर ऑक्सिडाइज नहीं हो रहा है। पर पीरियड का ब्लड लाल है इसका मतलब यह नहीं की यह हमेशा पीरियड्स का ब्लड ही हो, सर्विकल पोलिप से ब्लीडिंग या सैक्स करने के बाद भी लाल होती है। इसलिए आपको नजर रखना चाहिए। 

4. गुलाबी रंग

गुलाबी रंग का पीरियड्स का ब्लड मतलब आपका ब्लड का फ्लो कम है। इसे आप पीरियड के शुरू में देख सकते हैं। इसका मतलब है कि आपका पीरियड का ब्लड कुछ वजाइनल डिस्चार्ज के लिए निकल नहीं पा रहा है धीरे-धीरे निकल रहा है। शरीर में एस्ट्रोजीन मात्रा कम या ज्यादा होने की वजह से पीरियड का रंग पिंक होता है।

पीरियड का ब्लड ग्रे रंग का भी हो सकता है। अगर आपका पीरियड का रंग ग्रे है तो तुरंत आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Period काला Period Color
Advertisment