Advertisment

Period Sex: जानिए पीरियड सेक्स के बारे में कुछ फैक्ट्स

हैल्थ: माना यह जाता है कि पीरियड के दौरान सेक्स करने से कई प्रकार के बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं जो महिला व पुरुष दोनों के लिए इन्फेक्शन का खतरा पैदा कर देते हैं। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं पीरियड सेक्स से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में। 

author-image
Priya Singh
New Update
Period Sex(The Sex Ad)

Some Facts About Period Sex (Image Credit - The Sex Ad)

Some Facts About Period Sex: महिलाओं को हर महीने पीरियड होते हैं। उनका पीरियड सायकल आमतौर पर 28 से 30 दिनों का होता है। इस दौरान ज्यादातर महिलाएं सेक्स करने से बचती हैं। माना यह जाता है कि पीरियड के दौरान सेक्स करने से कई प्रकार के बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं जो महिला व पुरुष दोनों के लिए इन्फेक्शन का खतरा पैदा कर देते हैं। इसलिए अक्सर लोग पीरियड के दौरान सेक्स करने से बचते हैं। पीरियड महिलाओं के लिए दर्द और कई तरह की समस्याएं लेकर आता है ऐसे में महिलाएं भी पीरियड के दौरान किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटीज को करने से बचना चाहती हैं। आइए आज जानते हैं पीरियड सेक्स से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में। 

Advertisment

ये हैं पीरियड सेक्स से जुड़े कुछ फैक्ट्स 

1. दर्द से राहत मिलती है 

पीरियड के दौरान सेक्स करने से ओर्गास्म एंडोर्फिन रिलीज कर सकता है। जो प्राकृतिक दर्द निवारक है। इसलिए कुछ लोगों को लगता है कि पीरियड के दौरान सेक्सुअल एक्टिविटीज में शामिल होने से पीरियड में होने वाली दर्द और ऐंठन को कम करने में हेल्प मिलेगी।

Advertisment

2. नेचुरल लुब्रिकेंट्स 

पीरियड के ब्लड के बारे में कहा जाता है कि वास्तव में वह एक नेचुरल लुब्रिकेंट के रूप में काम कर सकता है। जिसकी वजह से यह कुछ महिलाओं के लिए सेक्स को ज्यादा आरामदायक बना सकता है।

3. सेंसिटिविटी बढ़ती है 

Advertisment

मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल चेंजेस से कुछ महिलाओं में जेनिटल सेंसिटिविटी में वृद्धि हो सकती है। जो उनकी सेक्सुअल प्लेजर को बढ़ा सकती है।

4. पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन मजबूत हो सकता है 

पार्टनर के बीच ओपन कम्युनिकेशन होना बहुत जरूरी है। प्राथमिकताओं, चिंताओं और सीमाओं पर बात करने से दोनों पार्टनर्स को अच्छा महसूस करने और एक-दूसरे की ज़रूरतों को समझने में मदद मिल सकती है।

Advertisment

5. सेक्स की फीलिंग में बदलाव  

पीरियड के समय महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन उनकी सेक्स की फीलिंग को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ महिलाओं को अधिक उत्तेजित महसूस हो सकती है जबकि कुछ को सेक्स की फीलिंग्स में कमी का अनुभव हो सकता है।

6. स्ट्रेस कम होती है

Advertisment

पीरियड सेक्स ऐसे समय में इंटीमेसी और कनेक्शन बनाए रखने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। लेकिन कुछ महिलाएं इमोशनल ज्यादा सेंसिटिव महसूस करती हैं।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Period Sex
Advertisment