Women Health: पीरियड्स के समय क्या खाएं और क्या न खाएं

हर महीने महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म यानी पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महिला हर महीने गुजरती है। आइए जानते हैं इस दौरान किन चीजों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है और किन चीजों से परहेज़ करना चाहिए।

author-image
Udisha Mandal
New Update
What To Eat And What Not To Eat During Periods

Photograph: (Pinterest)

What To Eat And What Not To Eat During Periods: हर महीने महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म यानी पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महिला हर महीने गुजरती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो शरीर के साथ-साथ उनके मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव डालते हैं। कुछ महिलाओं को इस समय पेट दर्द, ऐंठन, थकान, चिड़चिड़ापन, सूजन और मूड स्विंग जैसी समस्याएं होती हैं। इन लक्षणों को कम करने के लिए सही खानपान बेहद अहम भूमिका निभाता है। इस समय क्या खाएं और क्या न खाएं, यह समझना पीरियड्स के दौरान स्वास्थ्य और आराम दोनों के लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इस दौरान किन चीजों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है और किन चीजों से परहेज़ करना चाहिए।

Advertisment

पीरियड्स के समय क्या खाएं और क्या न खाएं

1. पीरियड्स के समय क्या-क्या खाएं

1. आयरन युक्त आहार लें

Advertisment

पीरियड्स के दौरान अक्सर शरीर से खून की कमी हो जाती है, जिससे थकान महसूस होने लगती है। इस कमी को दूर करने के लिए पालक, चुकंदर, अनार, गुड़, दालें और हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाएं। इससे शरीर में आयरन की पूर्ति होती है और कमजोरी नहीं आती।

2. फल और फाइबर युक्त चीजें खाएं

इस दौरान फाइबर युक्त चीजें खानी चाहिए जैसे केला, सेब, पपीता और अन्य ताजे फल यह शरीर को ऊर्जा देते हैं और फाइबर पाचन में सहायक होता है। यह आपको कब्ज से राहत देने में मदद करता है।

Advertisment

3. ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजें खाएं

इस समय अखरोट, अलसी के बीज और मछली जैसे खाद्य पदार्थ लें यह सूजन को कम करते हैं और पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाते हैं।

4. दही और छाछ का सेवन करें

Advertisment

इस समय दही और छाछ का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये प्रोबायोटिक्स प्रोडक्ट पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं।

5. हल्दी वाला दूध और हर्बल चाय पीए

हल्दी वाला दूध और हर्बल चाय ये नेचुरल पेन रिलीवर की तरह काम करते हैं और शरीर को आराम देते हैं।

Advertisment

2. पीरियड्स के समय क्या न खाएं

1. ज्यादा नमक और तले हुए पदार्थ न लें

इस समय ज्यादा नमक और तली हुई चीजें न खाएं जैसे चिप्स, पकोड़े ये चीजें शरीर में पानी रोक सकती हैं और सूजन बढ़ा सकती हैं।

Advertisment

2. कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स न पीए

पीरियड्स के दौरान चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स लेने से बचें क्योंकि ये पेट में ऐंठन और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं।

3. प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड का सेवन न करें

Advertisment

पीरियड्स के दौरान नूडल्स, बर्गर, पिज्ज़ा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन जैसी चीजों में पोषण की कमी होती है और यह आपके हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं।

4. ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थ न लें

इस समय ज्यादा चीनी वाले खाद्य जैसे मिठाई, केक या मीठे ड्रिंक्स लेने से बचें इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता और गिरता है, जिससे मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

During Periods Eat