कब महिलाओं में होती हैं सबसे ज्यादा Sexual Desire?

हैल्थ: महिलाओं में सेक्स ड्राइव अधिक होने के पीछे सबसे मुख्य कारण हार्मोंस में आए उतार-चढाव जिम्मेदार होते हैं। ये हार्मोन चेंज कई स्थिति में होते हैं।

author-image
Ruma Singh
एडिट
New Update
अपने साथी से यौन इच्छाओं पर चर्चा क्यों जरूरी है?

( Credit Image: File Image)

When Do Women Have The Highest Sexual Desire? पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर की रचना बहुत भिन्न होती हैं। अक्सर महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं। जिस कारण पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में सेक्स की प्रवृत्ति बदलती रहती है। जिससे सेक्स को लेकर उनमें कई बार इच्छाएं ज्यादा तो कभी कम बनी रहती है। इसके पीछे कई बॉडी कंडीशंस जिम्मेदार होते हैं। जिस कारण वो कई स्थितियों में सेक्सुअली तौर पर पिक पर रहती है।

Advertisment

कब महिलाओं में होती हैं सबसे ज्यादा सेक्सुअल डिजायर?

वैसे तो महिलाओं में सेक्स ड्राइव बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। अक्सर पुरुषों में सेक्स के प्रति ज्यादा रुचि देखी जाती है। हालांकि, सेक्स में जेंडर की कोई भूमिका नहीं होती। पुरुषों की तरह महिलाओं में भी हाई सेक्स ड्राइव हो सकती है। यह पूरी तरह से उनके हार्मोंस पर निर्भर करता है, लेकिन महिलाओं में लिबोडो की कमी इसलिए देखी जाती है, क्योंकि उनमें हार्मोनल उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। जिससे उनकी सेक्स लाइफ भी प्रभावित होते रहती है। कभी पीरियड्स तो कभी मेनोपॉज के दौरान। वहीं कई स्थितियां ऐसी होती हैं, जब महिलाएं काफी अधिक उत्तेजित हो जाती हैं। 

इन स्थितियों में होती हैं सबसे ज्यादा सेक्सुअल डिजायर?

Advertisment
  • महिलाओं में सेक्स ड्राइव अधिक होने के पीछे सबसे मुख्य कारण हार्मोंस में आए उतार-चढाव जिम्मेदार होते हैं। ये हार्मोन चेंज कई स्थिति में होते हैं। खासतौर पर ओव्यूलेशन के समय। ओवुलेशन एक ऐसा समय होता है, जब महिलाओं में सेक्स के प्रति उत्तेजना ज्यादा बनी रहती है और यह जैविक रूप से भी सेक्स का सर्वोत्तम समय होता है। इस दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर काफी ऊंचा रहता है, जो महिलाओं में सेक्सुअल डिजायर कारण बनता है। 
  • दूसरी स्थिति प्यूबर्टी और एजिंग के दौरान होती है। इस पड़ाव में भी महिलाएं सेक्सुअली तौर पर पिक पर बनी रहती हैं। यह पिक 20 से 45 उम्र तक की महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है और वहीं जब महिलाएं मेनोपॉज में पहुंच जाती हैं, तो वो सेक्सुअली तौर पर उतनी एक्टिव नहीं रहती। 
  • कई महिलाएं अत्यधिक मात्रा में एक्सरसाइज करती हैं। जिससे उनमें सेक्स ड्राइव ज्यादा देखने को मिलती है। दरअसल, आप जब शारीरिक तौर पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, तो ऐसी स्थिति में सेक्स के प्रति अत्यधिक इच्छा बनती है।
  • यदि आप किसी तरह के सेक्सुअल हेल्दी रिलेशनशिप में है और प्लेजर का अनुभव की हैं, तो ऐसी स्थिति में भी आप सेक्स के प्रति काफी उत्तेजित महसूस कर सकती हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex women's sexuality Increasing Sexual Desire sexual desire