Advertisment

कैसे मेंस्ट्रुअल साइकिल महिलाओं की यौन इच्छा को प्रभावित करता है?

मेंस्ट्रुअल साइकिल के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते रहते हैं जिसके कारण इच्छाएं भी प्रभावित होती हैं। आज हम जानेंगे कि यौन इच्छा और मेंस्ट्रूअल साइकिल के बीच में क्या संबंध हैं। चलिए शुरू करते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Menstrual

File Image

How Menstrual Cycle Affects Sexual Desire? महीने में कुछ दिन ऐसे होते हैं जब महिलाएं बहुत ज्यादा Horny महसूस करती हैं लेकिन इसके उल्ट कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब महिलाओं का सेक्स करने का मन नहीं होता है। सेक्स को बहुत सारे पहलू प्रभावित करते हैं जिसमें से एक मेंस्ट्रुअल साइकिल भी है। मेंस्ट्रुअल साइकिल के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते रहते हैं जिसके कारण इच्छाएं भी प्रभावित होती हैं। आज हम जानेंगे कि यौन इच्छा और मेंस्ट्रुअल साइकिल के बीच में क्या संबंध हैं। चलिए शुरू करते हैं-

Advertisment

कैसे मेंस्ट्रुअल साइकिल महिलाओं की यौन इच्छा को प्रभावित करता है?

मेंस्ट्रुअल साइकिल के चार पड़ाव होते हैं। सबसे पहले पड़ाव पीरियड्स होता है, जब आपको ब्लीडिंग होती है। इस पड़ाव की लंबाई 3 से 7 दिन की होती है। ऐसे में आपके हारमोंस प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन का लेवल नीचे गिर जाता है क्योंकि प्रेगनेंसी नहीं हुई होती है। ऐसे में कुछ महिलाएं बहुत ज्यादा होरनी महसूस करती हैं लेकिन कुछ महिलाओं का सेक्स करने का मन नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के बहुत सारे फायदे होते हैं।

दूसरा पड़ाव फॉलिक्युलर होता है जो पीरियड्स के पहले दिन से शुरू होकर 13 से 14 दिन के लिए रहता है। इस दौरान एस्ट्रोजन लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है जिस वजह से सर्विक्स ज्यादा फ्लूयड प्रोड्यूस करता है। इस दौरान महिलाएं मास्टरबेशन ट्राई कर सकती हैं। तीसरे यानी ओवुलेशन फेज में मेच्योर एग फैलोपियन ट्यूब से यूट्रस तक पहुंच जाता है। आपकी यौन इच्छा सबसे ज्यादा इस समय में होती है। इस समय में आपकी sensual sensitivity बहुत बढ़ जाती है। इस दौरान आपको इंटेंस ऑर्गेज्म होने के भी चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं।

Advertisment

अंतिम यानी लुटिल पड़ाव साइकिल के अंत तक चलता है। इसमें प्रोजेस्टेरोन लेवल बहुत ज्यादा गिर जाता है जिसके कारण सेक्सुअल डिजायर बहुत ज्यादा कम हो जाती है। इस पड़ाव में अगर आप प्रेग्नेंट नहीं होते हैं तो आपको दोबारा पीरियड्स आ जाते हैं। इसमें आपको PMS से जुड़े लक्षण भी दिखाई देते हैं।

मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान सेक्स डिजायर का अनुभव हर महिला में अलग होता है। यह एक यूनिक एक्सपीरियंस है। अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपको किस पड़ाव में कैसी सेक्सुअल डिजायर हो महसूस हो रही है तो इसके लिए आपको अपने साइकिल को ट्रैक करना चाहिए और अपनी बॉडी को समझने की जरूरत है। सबसे जरूरी है कि आप अपनी बॉडी को सुनें कि आपको कब सेक्स के लिए इच्छा महसूस हो रही है। इसके साथ ही आपके मेंस्ट्रुअल साइकिल को बहुत सारे अन्य पहलू भी प्रभावित कर सकते हैं जिस कारण भी आपकी सेक्सुअल डिजायर प्रभावित हो सकती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sexual desires Menstrual Health Menstrual active sex life Increasing Sexual Desire
Advertisment