Advertisment

Why Couple Need Therapy: बिगड़ते रिश्तों को संभाल सकती है कपल्स थेरेपी

author-image
New Update
relationship

किसी भी रिश्ते में उतार चढ़ाव होना आम बात है। आजकल के भाग दौड़ भरे भरे जीवन में यह और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसका मुख्य कारण है एक दूसरे के लिए समय का आभाव। शुरुआत में हर रिश्ते मे जिस तरह से समय व अटेंशन मिलता है वो भाग-दौड़ में कहीं न कहीं खो जाता है। या हम भूल जाते है कि हमें काम के अलावा भी कहीं समय देना होता है।

Advertisment

धीरे- धीरे यही छोटी-मोटी नोक-झोंक कब एक बड़ी समस्या का रूप ले लेती है हमें खुद भी पता नहीं चल पाता। यह समस्याएं जल्द ही ना सुलझा ली जाए तो रिश्ते बिगाड़ देती है कई बार तो रिश्ते टूटने तक की नौबत आ जाती है।

इन टूटते या बिखरते हुए रिश्तों को अकसर कपल्स थेरेपी की आवश्यकता होती है।

Why Couple Need Therapy: बिगड़ते रिश्तों को संभाल सकती है कपल्स थेरेपी

Advertisment

1. क्या होती है कपल्स थेरेपी? 

कपल्स थेरेपी रिश्ते को बेहतर ढंग से समझने और एक दूसरे के साथ टूटे रिश्ते को सुधारने पर फोकस करती है। इस थेरेपी की मदद से कपल्स के बीच कम्युनिकेशन प्रॉब्लम, ब्रेकअप आदि समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह प्रॉफेसनल तरीके से भी करवाया जाता है। 

इसमें एक लाइसेंस प्राप्त काउंसलर आपके रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए दोनों लोगों के साथ काम करता है। 

Advertisment

कुछ प्रकार के काउंसलर को विशेष रूप से कपल्स थेरेपी के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें विवाह और पारिवारिक चिकित्सक भी शामिल हैं।

काउंसलर हर रिश्ते के अनुसार उसमें आई समस्याओं को मध्य नज़र रखते हुए ही आपको परामार्श देता है।

2. कपल्स थेरेपी की आवश्यकता क्यों? 

कई बार छोटी-छोटी लडाइयाँ कब विकराल रूप धारण कर लेती है हमें खुद पता नहीं लगता। ऐसे में ये झगड़े रिश्तें को तलाक जैसे मोड़ पर ला खड़ा करते है। 

इसलिए इन रिश्तों को बचाने की आवश्यकता होती है कि उनके बीच फिर से बातचीत शुरू हो सके, एक दूसरे को सुन व समझ सके, और फिर से एक दूसरे को वही अहमियत दे सके जो रिश्ते के शुरुआत से था। 

इन सभी तथ्यों से ही रिश्तों में सुधार हो सकता है और रिश्ते बच सकते है। और इसमें कपल्स थेरेपी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

life partner First Relationship Relationship Advice Love Couple Therapy
Advertisment