/hindi/media/media_files/ykZdQwYPXL36o5ZFrPG5.png)
चेहरे पर मुंहासे का एक प्रमुख कारण है अस्वच्छ तौलिया
Pimples Issue: अकसर महिलाएं मुंहासों को लेकर ज़्यादा सतर्क रहती है। आप हों या आपके बच्चे अकसर मुंहासों की परेशानी आपके सामने लाकर खड़ी कर देते होंगे। मुंहासों का कारण बाहरी वातावरण के साथ-साथ हमारे शरीर में चल रही परेशानियां भी हो सकती हैं। मुंहासों को छेड़ने से हमारा चेहरा ख़राब हो सकता है। ऐसे में मुंहासे छेड़ने या फोड़ने से बचें। जिस तरह स्वभाविक वो आएं हैं उसी तरह मुंहासे थोड़े टाइम में चले भी जाते हैं।
/hindi/media/media_files/NRlkqfgKwii31F8nCuol.jpg)
क्यों हो जाते हैं मुंहासे
मुंहासों के हमारे चेहरे पर आने के पीछे बहुत से कारण होते हैं। ज़रूरी नहीं मुंहासे बच्चियों या महिलाओं को ही होएं। मुंहासे की समस्या पुरुषों में भी बहुतायत में पाई जाती है। आइए जानें मुंहासे के पीछे के कारण :-
- बढ़ती उम्र : मुंहासे का सबसे पहला कारण है बढ़ती हुई उम्र। बढ़ती हुई उम्र में हमारे शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव आते हैं जिसके चलते हमारे शरीर में मुंहासे जैसी समस्या भी हो जाती है।
- पेट ख़राब : पेट ख़राब होने का सबसे पहला असर हमारे चेहरे की त्वचा पर दिखता है। ऐसे में मुंहासे सबसे पहला रिफ़्लेक्शन हैं पेट ख़राबी के। सबसे पहले पेट को साफ़ रखें। मुंहासे ख़ुद ठीक हो जाएंगे।
- अस्वच्छ तौलिया : तौलिए को हमेशा साफ़ रखें। हैंकी या किसी भी तरह के कपड़े को चेहरे पर प्रयोग से पूर्व ये सुनिश्चित कर लें कि वो कपड़ा साफ़ हो, धुला हुआ हो। अपने तौलिए को डेली धोएं।
- संपर्क : किसी भी तरह की चीज़ के संपर्क से बचें। किसी दूसरे के समान का प्रयोग न करके ख़ुद अपना बॉडी से जुड़ा सामान रखें। कई बार हम स्वास्थ्य की अनदेखी करते हुए मेकअप आदि का सामान शेयर कर लेते हैं। इससे बचें।
- प्रदूषण : बहुत बार मुंहासों के पीछे प्रदूषण भी एक कारण होता है। ऐसे में कहीं बाहर से आने पर तुरंत चेहरा साफ़ पानी से धोएं। इससे मुंहासे जैसी समस्या नहीं होगी।
- ग़लत खानपान : मुंहासे आने की एक मुख्य वजह है ग़लत खानपान। ज़्यादा तैलीय चीज़ों का सेवन चेहरे की स्किन को आयली बना सकता है जिससे मुंहासे पैदा हो जाते हैं। इसके अलावा फल और ताज़ी सब्ज़ी का सेवन न करने से भी चेहरे पर मुंहासों की संभावना बढ़ जाती है।
इस तरह आप उपर्युक्त चीज़ों का ख़याल रख कर अपने चेहरे को मुंहासों से बचा सकते हैं। किसी भी तरह की मुंहासों से जुड़ी समस्या में चेहरे से खिलवाड़ न करें। किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ से ज़रूर सलाह ले लें। इसके साथ ही ऐसे समय में चेहरे पर किसी क्रीम इत्यादि का प्रयोग करने से बचें और विशेषज्ञ से पहले सलाह लें।
चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।