Health Care: ज्यादा मीठा खाना हमारे लिए हानिकारक क्यों है?

चीनी के अधिक सेवन से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। हमारे शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए ग्लूकोज की आवश्यकता होती है जो हमें भोजन से मिलती है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Suger

(File Image)

WhyExcessiveSugarConsumptionisHarmfultoOurHealth: मीठा खाना हर उम्र के लोगों को बहुत ही पसंद होता है। मीठा हमारे जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसकी सेवन से हमें ऊर्जा तो मिलती है पर अधिक सेवन हमारे सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। चीनी के अधिक सेवन से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। हमारे शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए ग्लूकोज की आवश्यकता होती है जो हमें भोजन से मिलती है। लेकिन जब हम आवश्यकता से ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो यह शरीर में अतिरिक्त फैट, उच्च ब्लड शुगर और अन्य समस्याओं का कारण बनता है। तो चलिए जानते हैं ज्यादा मीठा खाना हमारे लिए हानिकारक क्यों है?

ज्यादा मीठा खाना हमारे लिए हानिकारक होने के 5 कारण 

1. मोटापा

Advertisment

चीनी में कैलोरी की मात्रा अत्यधिक होती है जिससे हमारे शरीर को पोषण तत्व नहीं मिल पाता। जब हम हद से ज्यादा शुगर का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर में कैलोरी की मात्रा अत्यधिक हो जाती है जो हमारे शरीर में फैट के रूप में स्टोर हो जाता है। इससे वजन बढ़ता है और मोटापा बढ़ाने की संभावना रहती है। मोटापे की वजह से हमें और विश्वास समस्याएं हो सकती है जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, थाइरॉएड आदि।

2. डायबिटीज़

अत्यधिक मीठा खाने से हमारे शरीर में इंसुलिन का लेवल कम हो जाता है जिसके कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। जब हमारे शरीर में अत्यधिक शुगर होता है तो इंसुलिन हार्मोन ऐसे नियंत्रित नहीं कर पाता और उसके वजह से हाई ब्लड शुगर लेवल हो जाता है। यह स्थिति लंबे समय तक रहने पर टाइप 2 डायबिटीज़ का रूप ले सकती है, जो एक गंभीर बीमारी है।

3. हृदय रोग

चीनी का हद से ज्यादा सेवन हार्ट की बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है। अगर हम चीनी का सेवन अधिक करते हैं तो इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है जो हृदय के आर्टिरीज में सूजन और सख्त होने का खतरा हो सकता है। यह स्थिति समय के साथ हृदय रोग और स्ट्रोक का कारण बन सकती है। विशेषज्ञ के अनुसार जो लोग अत्यधिक चीनी का सेवन करते हैं उनके लिए हृदय रोग जानलेवा साबित हो सकता है।

4. दांतों में कैविटी

Advertisment

जब हम अधिक चीनी का सेवन करते हैं तो वह हमारे दांतों के लिए हानिकारक होता है। जो अत्यधिक चीनी या चीनी से बने चीजों को खाते हैं,तो हमारे मुंह में बैक्टीरिया चीनी का उपयोग करके एसिड का निर्माण करते हैं। यह एसिड दांतों की सुरक्षा परत को हानि पहुंचती है जिससे दांतों में सड़न, कैविटी और दांतों के रोग हो सकते हैं। यह समस्या हमें बच्चों में खासकर देखने को मिलती है क्योंकि वह मीठे के ज्यादा शौकीन होते हैं।

5. लिवर की समस्याएं

चीनी का अधिक सेवन लीवर के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। जब हम बहुत ज्यादा शुगर का सेवन करते हैं तो लीवर इसे फैट में परिवर्तन कर देता है। समय के साथ यह फैट लिवर में जमा होने लगता है और नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज का कारण बनता है। यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है जो आगे जाकर लीवर की और समस्या को भी जन्म दे सकता है।

control sugar craving Health Care Tips 5 Reasons Why Sugar is Bad for You