Advertisment

Menstruation Problems: महीने में दो बार पीरियड्स का आना क्यों है खतरनाक?

हैल्थ: अक्सर महिलाएं महीने में दो बार पीरियड्स होने को कमजोरी और थकान से जोड़ती है, लेकिन बार-बार ऐसा होने के पीछे और भी कई कारण होते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक एक महीने में दो बार पीरियड्स आने को मेट्रोरेजिया कहा जाता है।

author-image
Ruma Singh
New Update
Avoid these mistakes during periods

(Credit Image- File Image)

Menstruation Problems: महिलाओं में मासिक चक्र की अवधि 28 से 35 दोनों का होता है। इस दौरान होने वाले पीरियड्स को सामान्य माना जाता है। कई बार 4 से 5 दिनों की देरी हो सकती है। यानि पिछले महीने अगर आपके पीरियड्स 20 को हुए हो तो अगले महीने 28 या 30 तक होते हैं तो यह सामान्य माना जाएगा। हालांकि वहीं कई महिलाओं में देखा गया है कि हर महीने उन्हें दो बार पीरियड्स आते हैं, यानि उनका मेंस्ट्रूअल साइकिल 15 दोनों का होता है जो कि सामान्य नहीं होता। ऐसा बार-बार होना चिंता का विषय बन सकता है।

Advertisment

महीने में दो बार पीरियड्स के आने का कारण

अक्सर महिलाएं महीने में दो बार पीरियड्स होने को कमजोरी और थकान से जोड़ती है, लेकिन बार-बार ऐसा होने के पीछे और भी कई कारण होते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक एक महीने में दो बार पीरियड्स आने को मेट्रोरेजिया कहा जाता है। ऐसे में यह सेहत से जुड़ी किसी परेशानी का संकेत देता है।

1. तनाव

Advertisment

स्ट्रेस से हमारी हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है, क्योंकि इससे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है जिससे पीरियड्स चक्र छोटे या लंबे समय तक हो सकते हैं। यहां तक कि पीरियड्स महीने में दो बार भी आते हैं। साथ ही इस दौरान हैवी ब्लीडिंग भी होने लगते हैं।

2. थायरॉइड

थायरॉइड में हाइपरथायरायडिज़्म की स्थिति मासिक चक्र को बाधित करती है, क्योंकि यह थायरॉइड हार्मोन के ग्रंथि को प्रभावित कर देती है। जिससे मासिक धर्म की तीव्रता और आवृत्ति में बदलाव होने लगते हैं।

Advertisment

3. PCOS 

PCOS से पीड़ित महिलाओं में उनके अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट बनने शुरु हो जाते हैं। जिससे पीरियड्स में अनियमितता देखी जाती है। कभी-कभी पीरियड्स इस दौरान होने वाले हार्मोनल विकार के कारण दो बार भी आते हैं।

4. हार्मोनल असंतुलन 

Advertisment

पीरियड्स में बाधा बनने का सबसे बड़ा कारण हार्मोनल असंतुलन होता है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन मासिक धर्म को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दो बार पीरियड्स का आना क्यों है खतरनाक?

अगर कोई महिला को किसी महीने ऐसा हो रहा हो तब यह नॉर्मल है लेकिन हर महीने ऐसी दिक्कतें होती हो तो यह गंभीर समस्या है। इसके लिए सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि इससे महिलाएं को आसानी से मां बनने में आगे कई बार कठिनाई शुरु होने लगती है। साथ ही इसके पीछे स्वास्थ संबंधी भी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप किसी अच्छे गाइनोलॉजिस्ट चिकित्सक से सलाह लेकर अपनी समस्या को दूर करें।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Periods PCOS menstruation cycle
Advertisment