Advertisment

क्यों है जरूरी Ovarian Reserve की जांच?

हैल्थ: ओवेरियन रिजर्व की जांच कराना महिलाओं के प्रजनन क्षमता के बारे में जानने को लेकर बेहतर तरीका होता है। इसके टेस्ट के जरिए कोई भी महिला अपने अंडाशय में मौजूद अंडों की संख्या और उसकी क्वालिटी को जान सकती है।

author-image
Ruma Singh
New Update
ovary sperm.png

( Credit Image- File image)

Why Is It Important To Check Ovarian reserve? आजकल अनियमित खानपान, तनाव और लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिस कारण वर्तमान समय में कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी होती है। हालांकि, हर महिला में इनफर्टिलिटी के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जो उन्हें मां बनने में समस्याएं उत्पन्न करते हैं लेकिन ज्यादातर महिलाओं में प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं। कैफीन, शराब का सेवन, धूम्रपान, तनाव और शारीरिक गतिविधि की आदतों में कमी के कारण महिलाओं के ओवेरियन रिजर्व प्रभावित हो रही है। अंडाशय में अंडे की संख्या का कम होना प्रजनन संबंधी समस्याओं का मुख्य कारण है। जिससे इस समस्या से जूझ रही महिलाओं को गर्भधारण करने में कठिनाई आती है। ऐसे में महिलाओं को इसके प्रति सचेत रहने के लिए ओवेरियन रिजर्व की जांच करानी जरूरी होती है।

Advertisment

क्यों है जरूरी ओवेरियन रिजर्व की जांच?

ओवेरियन रिजर्व की जांच कराना महिलाओं के प्रजनन क्षमता के बारे में जानने को लेकर बेहतर तरीका होता है। इसके टेस्ट के जरिए कोई भी महिला अपने अंडाशय में मौजूद अंडों की संख्या और उसकी क्वालिटी को जान सकती है, ताकि फर्टिलिटी का सही अंदाजा लगाया जा सकें और उसी अनुसार आप भविष्य में गर्भधारण करने की संभावनाओं का अनुमान भी लगा सकते हैं। यह टेस्ट ऐसे कपल्स के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं, जो प्रेग्नेंसी का प्लान कर रहे हैं। इसकी जरूरत उन महिलाओं को ज्यादा रहती हैं, जो अनियमित पीरियड्स की समस्या से पीड़ित है या 35 वर्ष से ज्यादा है या जो महिलाएं काफी लंबे समय से प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रही लेकिन कंसीव नहीं कर पा रही। ऐसे में उन्हें ओवेरियन रिजर्व की जांच करानी आवश्यक होती है।

क्या है इसकी प्रक्रिया?

Advertisment
  • आमतौर पर इसकी जांच कराने के लिए एएमएच हार्मोन की मदद ली जाती है। जो एंटी मुलरियन हार्मोन का पता लगाता है और अंडाशय में मौजूद अंडों की संख्या का संकेत देता है। 
  • इसका दूसरा तरीका फॉलिकल काउंट टेस्ट अल्ट्रासाउंड है, जिसमें डॉक्टर द्वारा अंडाशय में मौजूद अंडो की संख्या को काउंट किया जाता है। यह आमतौर पर पीरियड्स की शुरुआती दिनों में ही किया जाता है।

क्या है इसके फायदे?

  • यह आपके अंडाशय में मौजूद अंडो की सही जानकारी देता है, जो प्रेग्नेंसी कंसीव करने में आपकी मदद कर सकता है।
  • भविष्य में बेबी प्लान करने के लिए यह मददगार साबित होते हैं।
  • यदि आप किसी फर्टिलिटी उपकरण के तहत प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, तो यह आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा ताकि उसी अनुसार आप ट्रीटमेंट करा सकें।
Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Pregnancy Ovulation ovary Ovulation In Women
Advertisment