Advertisment

मेनोपॉज के समय क्यों होती है ज्यादा Sex Desire

मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है जिसमें महिलाओं के मासिक धर्म स्थायी रूप से बंद हो जाते हैं। कुछ महिलाएं इस दौरान और बाद में भी सेक्सुअली एक्टिव रहती हैं। महिलाओं के मेनोपॉज के दौरान अधिक सेक्स डिज़ायर के पीछे की वजह को समझना जरूरी है, तो चलिए जानें।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
WHY THERE IS MORE SEX DESIRE DURING PERIODS

Image Credit- Freepik

Why Is There More Sex Desire During Menopause: मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है जिसमें महिलाओं के मासिक धर्म स्थायी रूप से बंद हो जाते हैं। इससे उनके शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं, जिसका सेक्सुअल जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ महिलाएं इस दौरान और बाद में भी सेक्सुअली एक्टिव रहती हैं। इस दौरान अधिकतर महिलाओं की सेक्स ड्राइव काफी कम हो जाती है, एक स्टडी के अनुसार मेनोपॉज के दौरान 40-50% महिलाओं को सेक्स ड्राइव में कमी का अनुभव होता है। हालांकि, कुछ महिलाएं अपनी इच्छानुसार पहले की तरह जीने की पसंद करती हैं, इसलिए वे सेक्सुअली एक्टिव रहती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। महिलाओं के मेनोपॉज के दौरान अधिक सेक्स डिज़ायर के पीछे की वजह को समझना जरूरी है, तो चलिए जानें।

Advertisment

मेनोपॉज के समय क्यों होती है ज्यादा सेक्स डिजायर

बदलता है हार्मोन का लेवल

एस्ट्रोजन (Estrogen), प्रोजेस्टेरोन (Progesteron) और टेस्टोस्टेरोन (Testosteron) सहित सेक्स हार्मोन जीवन के सभी चरणों में उतार-चढ़ाव करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं के सेक्स हार्मोन में बदलाव आते हैं, लेकिन इस दौरान कई महिलाएं उच्च सेक्स ड्राइव का अनुभव करती हैं, जो यौन इच्छा को बढ़ाने में मदद करती है।

Advertisment

अपने आप को महत्व देती हैं 

सामाजिक और सांस्कृतिक अपेक्षाओं के कारण कुछ महिलाएं खुद को एक सीमा में बांधे रखती हैं। जो महिलाएं चाहती हैं कि वे हमेशा दूसरों से पीछे रहें, वे अक्सर अपनी सेक्स ड्राइव को छिपाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं अपने आप को महत्व देती हैं और हर वह काम करना चाहती हैं जो दूसरे करते हैं। महिलाओं की विल पावर उन्हें हाई सेक्स प्लेजर के लिए प्रोत्साहित करती है।

ज्यादा एक्सरसाइज करना

Advertisment

महिलाएं जो फिटनेस को महत्व देती हैं और अधिक एक्सरसाइज करती हैं, उनका सेक्स ड्राइव मेनोपॉज के बाद भी उच्च रहता है। फिटनेस और उच्च सेक्स ड्राइव के बीच सकारात्मक संबंध होता है। कार्डियो व्यायाम करने वाली महिलाओं में अधिक स्थायिता होती है, जिससे वे अपने साथी के साथ सेक्स में अधिक बार शामिल हो सकती हैं।

तनाव में कमी

सेक्स करने से तनाव और चिंता कम होने में मदद मिलती है, यह एक प्रमुख तथ्य है। इसी कारण, मेनोपॉज के दौरान और बाद महिलाएं अपने तनाव को कम करने के लिए सेक्स का सहारा लेती हैं। यह न केवल सेक्स प्लेजर को बढ़ाता है, बल्कि आपके हैप्पी हार्मोन को भी सक्रिय रखने में मदद करता है।

Advertisment

कैसे बढ़ाएं सेक्स डिजायर

  • यह सच है कि महिलाओं के हार्मोन में उम्र के साथ बदलाव होता है, जिससे सेक्स डिजायर कम हो सकती है, इसलिए लाइफस्टाइल बदले।
  • एक्टिव रहना महिलाओं को सेक्सुअली हेल्दी और फिट बनाए रख सकता है। 
  • डॉक्टर की सलाह पर एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन पिल्स लेना एक विकल्प हो सकता है। 
  • सेक्स के दौरान दर्द को कम करने के लिए लुब्रिकेंट का उपयोग किया जा सकता है। डाइट में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ाने वाले खानें का सेवन करें।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

estrogen Sex Desire During Menopause Progesteron Testosteron सेक्स प्लेजर
Advertisment