Advertisment

Sex Talk: सेक्स से पहले इन बातों के बारे में पता होना जरुरी

सेक्स से पहले और बाद में कुछ चीजों को डिस्कस करना बहुत जरूरी है। अगर आप उनके बारे में बात नहीं करते हैं तो आपको प्रॉब्लम्स हो सकती है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं लेते हैं और ना ही कोई तैयारी करते हैं लेकिन यह सब बहुत जरूरी है

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sex Experience

(Image Credit: Freepik)

Discuss These Before Sex With Partner: सेक्स से पहले और बाद में कुछ चीजों को डिस्कस करना बहुत जरूरी है। अगर आप उनके बारे में बात नहीं करते हैं तो आपको प्रॉब्लम्स हो सकती है। हम लोग सेक्स को बहुत ही कैजुअल लेते हैं। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं लेते हैं और ना ही कोई तैयारी करते हैं लेकिन यह सब बहुत जरूरी है। हमारे समाज में सेक्स बंद कमरों में किया जाता है और इसके बारे में कोई बातचीत नहीं की जाती है जिसके कारण लोगों के पास इसके बारे में बहुत लिमिटेड जानकारी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि सेक्स करने से पहले हमें किन चीजों को डिस्कस करना बहुत अनिवार्य है।

Advertisment

सेक्स से पहले इन बातों के बारे में पता होना जरुरी 

कंसेंट (Consent)

हर बार सेक्स करने से पहले कंसेंट को डिस्कस करना बहुत जरूरी है म। अगर आप सेक्स से जुड़ी कंसेंट को डिस्कस नहीं करते हैं तो यह गलत बात है। ऐसा नहीं है कि अगर आप पहले सेक्स कर चुके हैं तो अगली बार आपको कंसेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो चलती ही रहती है। अगर आपका पार्टनर आपको किसी एक एक्टिविटी के लिए कंसेंट दे रहा है तो आप यह भी नहीं समझ सकते कि उसने आपको सभी चीजों की कंसेंट दी हैं। हर बार पार्टनर की कंसेंट जरूर ले। इसके साथ ही उसकी रिस्पेक्ट भी करें। अगर पार्टनर नशे में है या उसे पूरी तरह होश नहीं है तो उस समय में ली गई कंसेंट बिल्कुल भी मान्य नहीं है।

Advertisment

प्रोटेक्शन (Protection)

सेक्स से पहले कंसेंट प्रोटेक्शन के बारे में डिस्कस  करना बहुत जरूरी है। अगर आप इसे डिस्कस नहीं करते हैं तो आपको एसटीआई या फिर अनचाही प्रेगनेंसी के साथ भुगतना पड़ सकता है। इसलिए पार्टनर के साथ पहले ही इन चीजों को क्लियर कर ले। अगर पार्टनर प्रोटेक्शन इस्तेमाल नहीं कर रहा है तो आप फीमेल कंडोम इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सभी बर्थ कंट्रोल मेथड के बारे में जानकारी होनी। अगर मेल पार्टनर कंडोम उसे कर रहा है तब आपको फीमेल कंडोम इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। अगर पार्टनर प्रोटेक्शन के लिए मना कर रहा है तो यह आपके रिलेशनशिप के लिए रेड फ्लैग है।

रिश्ते की मौजूदा स्थिति (Relationship Status)

Advertisment

सेक्स करने से पहले आपको इस बात को भी पार्टनर के साथ डिस्कस करना चाहिए कि आपका रिलेशनशिप कैजुअल है या फिर यह लॉन्ग टर्म के लिए चलने वाला है। क्योंकि अगर आप सेक्स के बाद पार्टनर को धोखा देते हैं या फिर उन्हें ऐसे ही छोड़ देते हैं तो यह बहुत गलत बात है। ऐसे में फीमेल पार्टनर को ज्यादा सहन करना पड़ सकता है क्योंकि कई बार अनचाही प्रेगनेंसी हो जाती है और मेल पार्टनर ऐसे में उनके साथ छोड़ देते हैं। आप जो भी बातें हैं उसे पार्टनर के साथ पहले ही डिस्कस करें ताकि आपको बाद में कुछ प्रॉब्लम का सामना न करना पड़े। इसके साथी पार्टनर के साथ अपनी बाउंड्रीज को भी जरूर कम्युनिकेट करें।

सेक्स एजुकेशन (Sex Education)

सेक्स एजुकेशन का होना बहुत जरूरी है। अगर आप पहली बार सेक्स कर रहे हैं तो आपको जरूर इसके बारे में बेसिक जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही आप सेक्स करने से पहले मास्टरबेशन कर सकते हैं। इससे आपको अपनी बॉडी के बारे में पता चलेगा और आप अपनी पसंद-नापसंद के बारे में भी जान पाएंगे। इसके साथ ही आपको अपने प्लेजर जोन्स के बारे में पता लगेगा। आप अपनी बॉडी को एक्सेप्ट करना शुरू कर देंगे। सेक्स एजुकेशन के दौरान आप कैसे हेल्दी और सेफ सेक्स करते हैं इसके बारे में भी आपको पता चलेगा।

Advertisment

फोरप्ले (Foreplay)

सेक्स की शुरुआत का फोरप्ले से करें। इससे आप दोनों के बीच में एक इमोशनल बांड बनेगा। इसके साथ ही पार्टनर के साथ कंफर्टेबल हो सकते हैं और आपको कुछ समय भी पार्टनर के साथ मिल जाएगा। सेक्स के दौरान कभी भी जल्दी मत करें। पार्टनर की वेलबींइग का ध्यान जरूर रखें। इस दौरान आप अपनी फैंटसीजस और बाउंड्रीज को भी कम्युनिकेट कर सकते हैं। आप इसकी शुरुआत किस करने या फिर गले मिलने से कर सकते हैं। आप उनके साथ डर्टी टॉक भी कर सकते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

consent Sex With Partner Relationship Status protection
Advertisment