Advertisment

Mental Health क्यों है इंपॉर्टेंट?

मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे सोचने, महसूस करने और कार्य करने के तरीके को प्रभावित करता है। यह हमें तनाव से निपटने, दूसरों से जुड़ने और स्वस्थ विकल्प चुनने में भी मदद करता है|

author-image
Ritika Negi
New Update
Importance of mental health

Mental Health (Image Credit : freepik)

Why Mental Health Is Important: हम अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं, वह सब हमारी मेंटल हैल्थ से जुड़ा होता है। एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए मन का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। 

Advertisment

Mental Health क्यों है इंपॉर्टेंट?

यह हमारे सोचने, महसूस करने और कार्य करने के तरीके को प्रभावित करता है। यह निर्धारित करता है कि हम तनाव को कैसे संभालते हैं, दूसरों से कैसे जुड़ते हैं और कैसे स्वस्थ विकल्प चुनें हैं। मानसिक स्वास्थ्य जीवन के हर चरण में महत्वपूर्ण है, बचपन और किशोरावस्था से लेकर बुढ़ापे तक।

ओवरऑल हेल्थ पर मेंटल हेल्थ का प्रभाव

Advertisment

मेंटल और फिजिकल हेल्थ मनुष्य की ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। उदाहरण के लिए, डिप्रेशन कई प्रकार की फिजिकल स्वास्थ्य समस्याएं जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक को बड़ावा देता है। अगर हमारा मन ही स्वस्थ नहीं है तो हमारा शरीर भी स्वस्थ भी नही रह सकता। मानसिक स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित करने से प्रोडक्टिविटी बढ़ती है,हमारी सेल्फ इमेज में सुधार हो सकता है और रिश्तों में सुधार हो सकता है। 

कैसे इम्प्रूव करें अपनी मेंटल हेल्थ

  • Exercise

    रेगुलर आधे घंटे एक्सरसाइज करने से डिप्रेशन और एंजाइटी कम होती है और आपका मूड बेहतर हो सकता है।

  • Eat well

    स्वस्थ, रेगुलर भोजन करें और हाइड्रेटेड रहें। एक हेल्थी डाइट आपकी मेंटल हेल्थ को इंप्रूव और क्योर करने में मदद करती है।

  • Sleep

    अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है।आप जितनी अच्छी नींद लेंगे, उतने मेंटली फिट रहेंगे।

  • Relax

    कोई आरामदायक गतिविधि आज़माएँ या विश्राम का अभ्यास करें। 

  • Connect

        सोसलाइज होने की कोशिश करें। आप जितना नए लोगो से मिलेंगे उतने आपके रिश्ते अच्छे होंगे। हमेशा याद रखें की अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए रिश्तों          का अच्छा होना बेहद जरूरी है। 

  • Do activities you enjoy

    अपनी फेवरेट एक्टिविटीज करें। नई-नई चीज़े सीखने की कोशिश करनी चाहिए। ‘Nature is the best healer', नेचर के संग अपना समय व्यतीत करें।

  • Avoid harmful substances

    जो चीज आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है उससे दूर ही रहें। अच्छे और हेल्थी लोगों से मिले, टॉक्सिक लोगो से दूर रहने की कोशिश करें।

  • Setting goals and priorities

    अपने गोल्स और प्रायोरिटीज सेट कर लें और उन्हें पूरा करने में अपना सारा समय लगा दें। यह करने से आप मेंटली काफी स्ट्रॉन्ग हो जाएंगे।

    इस तरह की कुछ एक्टिविटीज करके आप अपनी मेंटल हैल्थ को संभाल सकते हैं और जीवन में खुश और पॉजिटिव रह सकते हैं।

mental health Mental improve
Advertisment