महिलाओं में इन 5 कारणों से होती हैं Vaginal Discharge

हैल्थ: वजाइनल डिस्चार्ज को लेकर वो अक्सर सोचती हैं कि यह क्या है? कोई डर की तो बात नहीं। ऐसे में उन्हें कई तरह की चिंताएं होने लगती हैं, लेकिन वजाइनल डिस्चार्ज एक स्वस्थ महिला प्रजनन प्रणाली का संकेत होता है।

author-image
Ruma Singh
New Update
vaginal discharge could be serious

Why Women Face Vaginal Discharge Problem? वजाइनल से जुड़ी महिलाओं में कई तरह की समस्याएं होती हैं। जिसे लेकर उनके मन में अक्सर सवाल रहता है। उसी तरह वजाइनल डिस्चार्ज को लेकर वो अक्सर सोचती हैं कि यह क्या है? कोई डर की तो बात नहीं। ऐसे में उन्हें कई तरह की चिंताएं होने लगती हैं, लेकिन वजाइनल डिस्चार्ज एक स्वस्थ महिला प्रजनन प्रणाली का संकेत होता है। सामान्य वजाइनल डिस्चार्ज में योनि से तरल पानी जैसा पदार्थ निकलता है, जो मृत कोशिकाओं, बैक्टीरिया का मिश्रण होता है। वहीं जिन महिलाओं में वजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा होता है, उनमें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

क्या है वजाइनल डिस्चार्ज?

Advertisment

आमतौर पर यह एक प्रकार का तरल पदार्थ होता है, जो योनि में मौजूद छोटी-छोटी ग्रंथियां द्वारा स्रावित होती है। यह पुराने मृत कोशिकाओं, बैक्टीरिया को हटाकर वजाइना को साफ और स्वस्थ रखने के तरीकों में से एक है। यह किसी तरह की संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है। वजाइनल डिस्चार्ज सफेद से लेकर पीला रंग तक सामान्य माना जाता है। महिलाएं जब फर्टाइल होती हैं तो उस दौरान वह इसे अनुभव कर सकती है। यह फर्टिलिटी के लिए महिलाओं के शरीर और प्रजनन अंगों को तैयार करता है।

किन कारणों से होता है वजाइनल डिस्चार्ज?

1. हार्मोनल उतार-चढ़ाव 

खराब लाइफस्टाइल, तनाव, आहार और पोषण में कमी जैसे कई स्थितियों में हार्मोनल असंतुलित होते रहते हैं, जो कई बार भारी वजाइनल डिस्चार्ज का कारण बनते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने दिनचर्या को बेहतर बनाकर हार्मोन को संतुलित बनाए रखने की कोशिश करें।

2. फंगल इन्फेक्शन

कई तरह के इंफेक्शन जैसे फंगल इन्फेक्शन वजाइनल डिस्चार्ज को बढ़ाता है। यह कैंडिडा फंगल के बढ़ने से होता है। इस दौरान होने वाला डिस्चार्ज बहुत गाढ़ा होता है। अगर डिस्चार्ज के साथ वजाइना में खुजली हो रही हो तो समझ जाएं कि यह फंगल इन्फेक्शन के कारण हो रहा है। यह किसी भी उम्र की महिलाओं में हो सकता है।

3. PCOS के कारण

Advertisment

PCOS के कारण महिलाओं में मेल हार्मोन एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पीरियड आने में काफी देरी होने लगती जो ओव्यूलेशन को रोक देता है। जिससे इस दौरान वजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा होने लगता है। 

4. Bacterial Vaginosis

ऐसी स्थिति योनि में बैक्टीरिया के ज्यादा बढ़ने से होता है। यह यूटीआई के कारण भी हो सकता है। खासतौर पर यह 15 से 44 वर्ष की महिलाओं में देखने को मिलता है। इस दौरान काफी ज्यादा वजाइनल डिस्चार्ज होता है, जो कि भूरे रंग का रहता। 

5. Vaginitis

यह महिलाओं के वजाइना में सूजन होने के कारण होता है। यह तब होता है जब आप टाइट कपड़े पहनते हो और वजाइना को हाइजीन नहीं रख पाते। ऐसी स्थिति में वजाइना में जलन होती है, जो गाढ़ा डिस्चार्ज का कारण बनते हैं।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

PCOS Vaginal discharge वजाइनल डिस्चार्ज