Advertisment

Health Tips: जानिए लैपटॉप को गोद में रखना क्यों है खतरनाक?

लैपटॉप हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, हम इसका इस्तेमाल घर में, कार्यालय में और यात्रा के दौरान करते हैं। बहुत से लोग लैपटॉप को अपनी गोद पर रख कर काम करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कितना हानिकारक हो सकता है?

author-image
Ritika Negi
New Update
Using laptop placing on your lap is harmful

Health Tips (Image Credit: freepik)

Why you should never place your laptop on your lap: लैपटॉप हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, हम इसका इस्तेमाल घर में, कार्यालय में और यात्रा के दौरान करते हैं। बहुत से लोग लैपटॉप को अपनी गोद पर रख कर काम करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कितना हानिकारक हो सकता है? इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि लैपटॉप को गोद में रखने के क्या क्या नुकसान हो सकते हैं, जिससे आप भी भविष्य में सतर्क और सुरक्षित रहें।

Advertisment

लैपटॉप को अपनी गोद पर न रखने के 5 कारण

तापमान बढ़ने का खतरा

उपयोग के समय लैपटॉप काफी मात्रा में गर्मी उत्पन करते हैं। यदि आप उन्हें सीधे अपनी गोद में रखते हैं तो लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी आपके गोद को गरम कर सकती है। इससे आपकी त्वचा में जलन या चुभन हो सकती है, जो अनुचित होता है। इसके अलावा उच्च तापमान के लंबे समय तक संपर्क में रहने से लैपटॉप की लाइफ भी छोटी हो सकती है।

Advertisment

गर्भावस्था के लिए हानिकारक

गर्भवती महिलाओं के लिए लैपटॉप गोद में रखना बेहद खतरनाक हो सकता है। लैपटॉप से उत्पन्न होने वाली गर्मी पेट में बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है, इसका असर बच्चे के स्वास्थ्य में पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है।

रेडिएशन का खतरा

Advertisment

जितनी भी टेक्निकल इक्विपमेंट्स हैं, उनकी रेडिएशन शरीर के लिए भी हानिकारक साबित होती है। लैपटॉप में मौजूद रेडिएशन आपके शरीर को हानि पहुंचा सकता है, और इससे रेडिएशन संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है जैसे कि कैंसर और आदि।

फर्टिलिटी के प्रभाव

पुरुषों के लिए भी, लैपटॉप को गोद पर रखकर चलने से उनकी फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लैपटॉप में उत्पन होने वाली गर्मी और रेडिएशन उनके स्पर्म्स प्रोडक्शन को प्रभावित करता है। इसलिए इस चीज का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। 

Advertisment

पोस्चर स्ट्रेस सिंड्रोम

लैपटॉप को गोद पर रखने से आपकी बैक और नेक बेहद थकावट महसूस कर सकते हैं, जो पोस्चर स्ट्रेस सिंड्रोम का कारण बड़ सकता है। यह एक बॉडी के अंगों और मांसपेशियों की समस्या होती है जो व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की शारीरिक तनाव, चिंता, और थकान से जूझने पर ले आती है। 

यह कुछ कारण थे जिनके कारण आपको लैपटॉप को अपने गोद पर नहीं रखना चाहिए। इसके बजाय, आप एक लैपटॉप स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको लैपटॉप को एक स्थिर जगह में रखने में मदद कर सकता है। 

कैंसर laptop रेडिएशन never place lap
Advertisment