Advertisment

PCOS: फर्टिलिटी फ्रेंडली ईटिंग टिप्स अगर आपको PCOS है

महिलाओं में PCOS होना आजकल के लाइफस्टाइल में एक बहुत ही सामान्य बात हो गयी है। ऐसा क्यों होता है इसकी कोई भी एक वजह नहीं है, लगातार अस्वस्थ तरीकों से जीना, व्यायाम नहीं करना, ऐसी और कईं सारे कारण हैं।

author-image
Ayushi Jha
New Update
PCOS (Pinterest).png

(Image Source: Pinterest)

Fertility Friendly Eating Tips For PCOS: महिलाओं में PCOS होना आजकल के लाइफस्टाइल में एक बहुत ही सामान्य बात हो गया है। ऐसा क्यों होता है इसकी कोई भी एक वजह नहीं है, लगातार अस्वस्थ तरीकों से जीना, व्यायाम नहीं करना, ऐसी और कईं सारे कारण हैं। इनसे डील करने के लिए डॉक्टर के दिए दवाई खाने जितने ज़रूरी हैं उतने ही ज़रूरी है की आप खुदपर ध्यान देना शुरू करदें। हमारे प्रकृति में मिलते इतने सारे खाने के पदार्थों में अक्सर कईं सारे बीमारियों का इलाज छुपा होता है, इसलिए पहले के समय में ऐसी बीमारियां नहीं होती थी क्यूंकि लोग अपने शरीर को प्रकृति से ज़्यादा जोड़े रखतें थे, इन खाने और स्वस्थ्य प्रक्रियों के द्वारा।

Advertisment

हम भी चाहें तो अपने बीमारियों से जैसे कि PCOS को सही खाने और अच्छे रहन सहन से ठीक कर सकतें हैं। लोगों में यह मिथ है कि PCOS के पेशेंट प्रेग्नेंट नहीं हो पातें लेकिन ऐसा नहीं है। सही इलाज से और लाइफस्टाइल में बदलाव से प्रेगनेंसी बिलकुल मुमकिन होता है। अगर आपको अपने फर्टिलिटी को खुदसे भी बढ़ाने में योगदान देना है तो आप अपना सकते हैं कुछ ऐसे हेल्दी ईटिंग टिप्स जिनके बारे में हम इस ब्लॉग में पढ़ेंगे। 

फर्टिलिटी फ्रेंडली ईटिंग टिप्स अगर आपको PCOS है 

1. डिनर लाइट करें 

Advertisment

अपने डिनर को हल्का रखें और नाश्ता स्वस्थ और बड़ा करें। यह एक बहुत ही हेल्थी ईटिंग हैबिट होता है। दिन का नाश्ता ज़्यादा करने से आपको दिन भर के काम करने की एनर्जी रहेगी। 

2. डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं 

अपने डाइट में जंक का कटऑफ करें और ज़्यादा से ज़्यादा विटामिन्स और प्रोटीन्स को बढ़ाएं। फल, दाल जैसे चीज़ों का सेवन ज़्यादा करें। आपके फर्टिलिटी को बढ़ने में हेल्थी नुट्रिएंट्स की आवश्यकता होगी। हरी सब्ज़ियों का भी सेवन बढ़ाएं। अलग-अलग तरीकें के साग भी खाएं। 

Advertisment

3. हैल्थी फैट्स खाएं 

अगर आप बहुत ही मीठा या शुगर और कार्ब का सेवन कर रहें हैं तो उसे हेल्थी फैट्स जैसे की ओलिव आयल, अवाकाडो, नट्स या प्रोटीन के साथ खाएं ताकि आपका शुगर स्पाइक कण्ट्रोल हो पाए। 

4. काम्प्लेक्स कार्ब्स का सेवन करें

कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करते वक़्त उसे कॉम्प्लेक्स कार्ब्स बना कर खाएं जैसे की होल ग्रेन एंड बीन्स जैसे पदार्थ। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

PCOS
Advertisment