Advertisment

Why You Should Try Period Sex: पीरियड में सेक्स करना कितना सही?

पीरियड के दिनों में सेक्स करने को लोग गंदा समझते हैं और इस बारे में बात करने से भी असहज हो जाते हैं। इस ब्लॉग में जाने पीरियड्स में सेक्स करना कितना सही है।

author-image
Monika Pundir
12 Dec 2022
Why You Should Try Period Sex: पीरियड में सेक्स करना कितना सही?

Why You Should Try Period Sex

Why You Should Try Period Sex: पीरियड में सेक्स करना कितना सही?

Advertisment

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पहले ही काफी परेशानियां होती हैं, ऐसे में शायद ही उन्होंने कभी पीरियड सेक्स के बारे में सोचा हो। पीरियड के दिनों में सेक्स करने को लोग गंदा समझते हैं और इस बारे में बात करने से भी असहज हो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं में या फिर उनके पार्टनर में कई सवालों का पनपना स्वाभाविक है, जैसे कि क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए? पीरियड में सेक्स करना सुरक्षित है? आदि। आइए जानते हैं पीरियड्स में सेक्स करना कितना सही है।

पीरियड सेक्स कितना सही?

Period Sex Benefits: पीरियड के दौरान सेक्स करना बहुत सामान्य है और इसमें कुछ भी गलत या गंदा नहीं है। पीरियड सेक्स के बारे में मिथक सुनकर शायद महिलाएं असहज हो जाती हैं और कभी इसे ट्राई करने के बारे में नहीं सोचती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं में हार्मोन पीक पर होते हैं। जिस कारण उनकी सेक्स ड्राइव बहुत अधिक बढ़ी हुई होती है। ऐसे में उन्हें सेक्स करने की इच्छा होती है और इस दौरान सेक्स करना नॉर्मल है।

Advertisment

पीरियड्स के दौरान ऑर्गेज्म

अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद भी होता है। पीरियड के दौरान महिलाओं को काफी दर्द और क्रैंप्स सहना पड़ता है इसलिए इस दौरान सेक्स करने पर जब महिलाएं ऑर्गेज्म का अनुभव करती हैं तो इससे यूट्रस की मसल्स में कंस्ट्रक्शन होता है जिससे पीरियड के दर्द में राहत मिलती है। पीरियड के दौरान सेक्स करने से मूड भी अच्छा बनता है क्योंकि ऑर्गेज्म के कारण ब्रेन एंडॉफिर्न केमिकल रिलीज होता है जिससे मूड बेहतर बनता है।

पीरियड सेक्स के कारण संक्रमण

Advertisment

जैसा नार्मल सेक्स के दौरान संक्रमण का खतरा रहता है, वैसा ही खतरा पीरियड सेक्स के दौरान भी रहता है। इसलिए इस समय भी आपको कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। हालांकि पीरियड सेक्स के दौरान आप लुब्रिकेशन का इस्तेमाल चाहे ना भी करें। क्योंकि इस समय पर वजाइना से होने वाला डिस्चार्ज ही लुब्रिकेशन के तौर पर काम करता है। लेकिन डबल लुब्रिकेशन सेक्स को और भी आरामदायक और बेहतर बना सकता है|

पार्टनर के साथ बेहतर कनेक्शन

पीरियड सेक्स को लेकर आपकी खुदकी असहजता और सुने गए मिथक ही हैं जिसके कारण आप पीरियड सेक्स ट्राई करने में असहज हो जाते हैं, लेकिन पीरियड सेक्स करने से आपका पार्टनर के साथ कनेक्शन और बेहतर बनता है। पीरियड सेक्स आपको और आपके पार्टनर को साइकोलॉजिकली कनेक्ट करने में मदद करता है। पार्टनर के साथ साइकोलॉजिकल रूप से कनेक्ट होने में आपका सेक्स का अनुभव और भी बेहतर बनता है

Advertisment
Advertisment