Sex Drive: पीरियड साइकिल कैसे आपकी सेक्स ड्राइव को प्रभावित करती है?

हमारे शरीर में प्रतिदिन हार्मोनस का बदलाव और उतार-चढ़ाव होता है। इस कारण महिलाओं की सेक्स ड्राइव अधिक प्रभावित होती है क्योंकि यह उनके पीरियड साइकिल से जुड़ी होती है।

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update
Sexomnia

Sex Drive

Sex Drive: पीरियड साइकिल कैसे आपकी सेक्स ड्राइव को प्रभावित करती है?

क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि कैसे सेक्स के प्रति आपकी इच्छा दिन पर दिन बदलती रहती है। कभी आपकी सेक्स ड्राइव (कामेच्छा या सेक्स करने की इच्छा) ज्यादा होती है तो कभी बहुत कम होती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है?

Advertisment

दरअसल ऐसा हमारे शरीर में प्रतिदिन हार्मोनस के बदलाव और उतार-चढ़ाव के कारण होता है। महिलाओं की सेक्स ड्राइव अधिक प्रभावित होती है क्योंकि यह उनके पीरियड साइकिल से जुड़ी होती है। आइए जानते हैं कि कैसे महिलाओं की पीरियड साइकिल उनकी सेक्स ड्राइव को प्रभावित करती है।

पीरियड साइकिल और सेक्स ड्राइव

महिलाओं में महीने भर की जो पीरियड साइकिल चलती है उस कारण सेक्स के प्रति उनकी इच्छा में बदलाव आता रहता है। जब महिलाओं के पीरियड साइकिल में ओवुलेशन की फेज आती है उस दौरान उनकी सेक्स ड्राइव खुद-ब-खुद अधिक हो जाती है। पीरियड साइकिल की बीच अवधि में महिलाओं की सेक्स ड्राइव अधिक होती है क्योंकि इस समय एस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टरॉन हार्मोन पीक पर होते हैं जिस कारण महिलाओं में लिबिडो बढ़ जाता है।

सेक्स से पीरियड कैसे प्रभावित होते हैं?

पीरियड के समय पर हार्मोनल चेंज बहुत होता है जिस कारण इस समय महिलाओं में सेक्स ड्राइव काफी ज्यादा रहती है। अगर आप पीरियड के दौरान सेक्स करते हैं तो उसका प्रभाव पीरियड पर भी पड़ता है। रेगुलर सेक्स करने से आपके पीरियड्स रेगुलर होने में मदद होती है और यह पीरियड के समय को आरामदायक बनाता है। पीरियड के दौरान सेक्स करने से पीरियड में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप ऑर्गेज्म का अनुभव करते हैं तो इससे मसल्स रिलैक्स होने में मदद मिलती है जिससे पीरियड का दर्द कम होता है।

इन चीजों से भी होती है सेक्स ड्राइव प्रभावित

Advertisment

आपकी पीरियड साइकिल के अलावा बहुत से अन्य कारण भी हैं जिनसे आपकी सेक्स ड्राइव प्रभावित होती है। इन सभी कारणों में तनाव, रोजाना एक्सरसाइज करना या फिर गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करना आदि शामिल हैं। इन कारणों की वजह से भी आपकी सेक्स लाइफ में उतार-चढ़ाव आता रहता है। अगर आपको लगता है कि जितना आप महसूस करते हैं आपकी सेक्स ड्राइव उतनी नहीं है तो कोई भी मदद मांगने में संकोच ना करें। क्योंकि सेक्स ड्राइव को बेहतर बनाने के लिए बहुत से उपाय उपलब्ध है। इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने डॉक्टर से अवश्य परामर्श करें।

Sex Drive