/hindi/media/media_files/2025/04/06/fumpKcEj9AVzMFzFuhZv.png)
Photograph: (freepik)
Is regular sex healthy for women?: सेक्स न सिर्फ एक शारीरिक क्रिया है, बल्कि यह मानसिक, भावनात्मक और हार्मोनल हेल्थ के भी गहराई से जुड़ा होता है। कई रिसर्च और मेडिकल स्टडीज़ यह बताती हैं कि महिलाओं के लिए नियमित और सुरक्षित यौन संबंध स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत लाभकारी हो सकते हैं। हालांकि, सेक्स तभी फायदेमंद है जब यह सहमति, समझदारी और सुरक्षा के साथ किया जाए। आइए जानते हैं कि महिलाओं के लिए नियमित सेक्स से क्या फायदे हो सकते हैं और इनमें किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।
क्या महिलाओं के लिए नियमित सेक्स हेल्दी होता है?
1. यह हार्मोनल बैलेंस को बेहतर करता है
सेक्स शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिससे सेक्स के दौरान शरीर में ऑक्सिटोसिन, डोपामिन और एंडोर्फिन जैसे "हैप्पी हार्मोन्स" रिलीज़ होते हैं, जो आपके मूड को अच्छा बनाते हैं और तनाव को कम करते हैं।
2. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है
नियमित यौन संबंध बनाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं, जिससे महिलाओं को संक्रमण और सामान्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से कई तरह कि बिमारियों से बचाव करना आसान हो जाता है।
3. नींद में सुधार करता है
सेक्स के बाद शरीर और दिमाग दोनों ही रिलैक्स हो जाते हैं, जिससे गहरी और बेहतर नींद आती है। यह आपकी नींद की समस्या में एक प्राकृतिक उपाय हो सकता है। नींद में सुधार होने से आप कई बीमारी से खुद को बचा सकते हैं।
4. पेल्विक मांसपेशियां मजबूत होती हैं
सेक्स करने से पेल्विक एरिया की मांसपेशियों की कसरत होती है, साथ ही उसे मजबूत बनाने में भी मदद करती है, जिससे भविष्य में यूरिनरी इनकंटीनेंस यानी यूरीन लीकेज जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
5. दिल और ब्लड सर्कुलेशन के लिए बेहतर
सेक्स एक हल्की कसरत की तरह काम करता है, जो आपके दिल और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है साथ ही इससे हार्ट हेल्थ की समस्याओं को सपोर्ट मिलता है और उसे हेल्दी रखता है।
इन बातों का विषेश ध्यान रखें
हमेशा सुरक्षित यौन संबंध बनाएं, जैसे जब भी संबंध बनाते है तो कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें।
सेक्स से पहले अपने पार्टनर की सहमति लें और उनके साथ अच्छी कम्युनिकेशन जरूर बनाएं।
सेक्स के समय किसी भी असामान्य लक्षण, जैसे जलन, दर्द, स्राव को नजरअंदाज न करें।
अगर कोई समस्या होती है तो गायनोकोलॉजिस्ट से चेकअप जरूर कराएं।