/hindi/media/media_files/2025/01/29/fs5Lfc5oUvNxE6cDs7lq.png)
Image: (pinterest )
What Health Risks Should Women Avoid After Sex? सेक्स के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह की बायोलॉजिकल प्रतिक्रियाएं होती हैं। यह प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हो सकती हैं। लेकिन कई बार नेगेटिव प्रतिक्रिया होने का रिस्क महिलाओं में बढ़ जाता है और यहां थोड़ी भी लापरवाही बड़ी हेल्थ समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए सेक्स के बाद आपको इंटीमेट एरिया की साफ-सफाई, सही जानकारी और सतर्कता से जुड़ी बातें पता होनी जरूरी है। पोस्ट-सेक्स के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिससे कुछ शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जानिए सेक्स के बाद किन हेल्थ रिस्क से महिलाओं को सावधान रहना चाहिए।
पोस्ट-सेक्स हैल्थ रिस्क
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन
UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन सेक्स के बाद महिलाओं में होने वाली आम पर बड़ी समस्या होती है। यह संक्रमण तब होता है जब सेक्स के दौरान बैक्टीरिया यूरेथ्रा में पहुंच जाते हैं और वहां इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इसके बाद महिलाओं को टॉयलेट के वक्त जलन, बार-बार टॉयलेट आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द और स्मेल जैसी दिक्कतें होती हैं। इसलिए UT इंफेक्शन से बचने के लिए महिलाओं को सेक्स के बाद तुरंत यूरिनेट करना चाहिए और जेनिटल्स की सफाई करनी चाहिए, साथ ही ज्यादा मात्रा में पानी भी पीना चाहिए जो आपको इस संक्रमण से बचने के मदद करता है।
सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन
सेक्स के बाद शरीर में खुजली, जलन, एक्ने और दाने या एब्नार्मल डिस्चार्ज हो रहा तो यह महिलाओं के लिए किसी बड़े सेक्सुअल इन्फेक्शन का खतरा होता है। महिलाओं में सेक्स के जरिए कई इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है जिनमें क्लैमाइडिया, HPV, हर्पीस या HIV जैसी बीमारियां शामिल हैं। खासकर अगर सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल न किया जाए तो यह बीमारियों ज्यादा हो सकती हैं। इसलिए इन बीमारियों से बचाव के लिए सबसे सेफ सेक्स प्रैक्टिस करना, रेगुलर टेस्ट कराना और किसी भी असामान्य लक्षण को नज़रअंदाज़ न करना बेहद जरूरी होता है।
यीस्ट इन्फेक्शन
सेक्स के बाद वजाइना का नेचुरल pH बैलेंस बिगड़ सकता है जिससे यीस्ट इंफेक्शन का खतरा महिलाओं में बढ़ जाता है। इस सिचुएशन में महिलाओं को थिक वेजाइना से वाइट डिस्चार्ज, वेजाइना में खुजली, सूजन और तेज़ जलन महसूस होती है। यीस्ट इंफेक्शन एक फंगल इन्फेक्शन होता है। यह इन्फेक्शन तब ज्यादा फैलता है जब महिला की इम्यूनिटी कमजोर हो या वह टाइट और सिंथेटिक अंडरगार्मेंट्स पहनती हो। इसलिए इस इन्फेक्शन से बचने के लिए महिलाओं को सेक्स के बाद जेनिटल्स को अच्छी तरह धोना, कॉटन के अंडरवियर और कपड़े पहनना और वेजाइना की सफाई करने पर खास ध्यान देना ज़रूरी है।
वेजाइना से दुर्गंध का आना
सेक्स के बाद कई बार महिलाओं की वेजाइना से तीखी, फ़िशी या कुछ अजीब तरह की गंध आने लगती है जो कि एक हेल्थ रिस्क का संकेत हो सकता है। यह आमतौर पर बैक्टीरियल वेजिनोसिस का संकेत माना जाता है जो योनि में मौजूद बैक्टीरिया के असंतुलन से होता है। अगर इस गंध के साथ डिस्चार्ज, जलन या खुजली भी हो तो यह और ज़्यादा तनावपूर्ण हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत हाइजीन, बार-बार कंडोम का इस्तेमाल, pH स्तर में बदलाव या पार्टनर से ट्रांसफर हुआ कोई संक्रमण हो सकते हैं।