Advertisment

औरतें ये Tactics सीख कर बनाएं अपना Brand

अपना उद्योग बनाना आपको अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का एक साधन भी देता है। परंतु केवल एक स्टार्टअप शुरू करना ही सब कुछ नहीं होता, लोगों का दिल जीतना कई बार मुश्किल हो जाता है। एक अच्छे ब्रैंड बिल्डिंग से ही कंपनी ऊंचाइयों तक जाती है।

author-image
Shruti
New Update
Women Entrepreneurs Day(Freepik)

(Image Credit - Freepik)

Must Learn Tactics For Women To Build A Brand : आज एंटरप्रेन्योरशिप करियर के एक दूसरे ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। आज लोग अपने आईडियाज को रियलिटी में बदल रहे हैं। आजकल हर क्षेत्र में नए-नए प्रकार के ब्रैंड हैं जो कि ऑडियंस का दिल जीतने में सक्षम रहे हैं। साथ ही साथ अपना एक उद्योग बनाना आपको अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का एक साधन भी देता है। परंतु केवल एक स्टार्टअप शुरू करना ही सब कुछ नहीं होता अपने ब्रैंड को बिल्ड करने में भी काफ़ी समय लगता है। और लोगों का दिल जीतना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। एक अच्छे ब्रैंड बिल्डिंग से ही कंपनी ऊंचाइयों तक जाती है। यदि आपका भी यह सपना है कि आप खुद का उद्योग स्टार्ट करें और अपना एक ब्रैंड बनाएं तो इन टिप्स को इस्तेमाल करके आप अपना ब्रैंड बना सकती हैं

Advertisment

औरतें ये स्किल्स सीख कर बनाएं अपना ब्रैंड

1. अपनी ऑडियंस को जानें

कोई भी ब्रैंड बिल्ड करने के लिए सबसे पहले आपको यह देखना है कि आपकी टारगेट ऑडियंस कौन से हैं। आपने अपना स्टार्टअप किन के लिए बनाया है और इससे उनका क्या फायदा होगा। सबसे पहले मार्केट रिसर्च करके अपनी टारगेट ऑडियंस को पहचाने। उनके एज, जेंडर, इनकम लेवल इत्यादि को भी समझने की कोशिश करें। उस हिसाब से अपनी ब्रैंडिंग को शेप करें। 

Advertisment

2. अच्छी विजुअल ब्रैंडिंग 

ब्रैंड को बिल्ड करने में विजुअल ब्रैंडिंग भी बहुत ज्यादा जरूरी होती है। आपको इन चीजों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है कि आपका ब्रैंड का लोगो कैसा है, ब्रैंड के रंग क्या हैं, और बाकी के विजुअल एलिमेंट्स कैसे हैं। क्योंकि आपके ब्रैंड में सबसे पहली चीज जो लोग देखते हैं वह है उसकी विजुअल ब्रैंडिंग। इसी प्रकार आप सोशल मीडिया पर किस तरीके से अपने ब्रैंड को प्रस्तुत करते हैं मार्केटिंग वीडियो एड ग्राफिक यह सब कुछ बहुत महत्वपूर्ण होता है जितना हो सके सबसे पहले अपने विजुअल ब्रैंडिंग पर ध्यान दें लोग सबसे पहले विजुअल देखते ही अट्रेक्ट होते हैं।

3. ब्रैंड स्टोरी बताएं

Advertisment

यदि आप चाहते हैं कि आपका कस्टमर आपके ब्रैंड से अच्छी तरीके से कनेक्ट कर पाए तो इसके लिए सबसे पहले एक स्ट्रांग ब्रैंड स्टोरी होना बहुत जरूरी है। जिससे कि लोग आपके ब्रैंड से कनेक्ट कर पाएं। आपको यह सोचना होगा कि आपके ब्रैंड का मिशन क्या है और और गोल क्या अचीव करना चाहते हैं। आप अपने वेबसाइट या सोशल मीडिया के थ्रू भी अपनी स्टोरी को बता सकते हैं। ऑडियंस को एक सही मैसेज जाना भी बहुत जरूरी है।

4. इनफॉर्मेटिव कंटेंट बनाएं

अपने ब्रैंड के बिल्डिंग में कंटेंट मार्केटिंग भी बहुत जरूरी है। इसके जरिए आप अपने ब्रैंड की अवेयरनेस को बढ़ा सकते हैं। मार्केटिंग के लिए कई प्रकार के एसईओ कंटेंट भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो कि आपके ऑडियंस को पसंद हो। आप अपने कीवर्ड का रिसर्च करके भी उनको एसईओ में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही साथ अब यह भी देख सकते हैं कि आपके कंपीटीटर किस प्रकार से अपनी मार्केटिंग कर रहे हैं और उनको कितना फायदा पहुंच रहा है।

5. अच्छा सोशल मीडिया कंटेंट

आजकल के जमाने में सोशल मीडिया बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। इसके जरिए आप ज्यादा से ज्यादा रीच बढ़ा सकते हैं। सबसे पहले अपने बिजनेस को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें। अपने ब्रैंड की अवेयरनेस को बढ़ाएं ताकि आप टारगेट ऑडियंस तक पहुंच पाएं और आपकी सेल बढ़े। अपने सोशल मीडिया के कंटेंट को भी अच्छा रखना बहुत जरूरी है उसको जितना हो सके एंगेजिंग रखें। आप चाहे तो अपने ब्रैंड का कोई पॉपुलर एंबेसडर भी रख सकते हैं जिससे की ब्रैंड की अवेयरनेस बढ़े और आपका मैसेज आपके टारगेट ऑडियंस तक पहुंच पाए।

brand ब्रैंड बिल्डिंग
Advertisment